थोड़ी देर में पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी:इतिहास में पहली बार स्टेडियम के बाहर सीन नदी में परेड होगी, 206 देशों के 10,500 एथलीट्स हिस्सा लेंगे

फ्रांस का शहर पेरिस 100 साल के बाद दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी थोड़ी ही देर से शुरू होगी। ओलिंपिक गेम्स के इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के बाहर होगी। इस बार दुनिया भर के खिलाड़ी सीन नदी की लहरों पर नाव के सहारे 6 KM लंबी परेड ऑफ नेशंस में शामिल होंगे। परेड में भारत का दल 84वें नंबर पर आएगा। इसमें 12 खेल के 78 खिलाड़ी और अधिकारियों शामिल हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक सेरेमनी में 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। सेरेमनी देखने के लिए रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद रहेंगे।