दिल्ली चुनाव अपडेट:प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया, इस पर लिखा था- मैं यमुना साफ नहीं कर पाया, माफ करना

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबोया। वे सुबह करीब 10.40 पर ITO के यमुना घाट पहुंचे। इसके बाद बोट में सवार होकर नदी में गए और केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…