दिल्ली चुनाव अपडेट्स:यमुना में जहर वाले बयान पर केजरीवाल के खिलाफ FIR, हरियाणा के लोकल कोर्ट ने आदेश दिया

दिल्ली में वोटिंग से कुछ घंटे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज हुई। यह केस केजरीवाल के उस बयान को लेकर कराया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था हरियाणा सरकार यमुना के पानी में जहर मिला रही है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, 27 जनवरी को केजरीवाल ने कहा था- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। उन्होंने कहा था कि जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को रिजल्ट दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार 3 फरवरी की शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार यानी 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया।