दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 सीटों पर आगे चल रही है। 8 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। यह लगभग तय हो गया है कि दिल्ली में 27 साल के इंतजार के बाद वापसी हो रही है। भाजपा के कई नेताओं ने जीत हासिल कर ली है। इनमें प्रवेश वर्मा का नाम शामिल हैं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: जीत, जश्न, मायूसी की 15 तस्वीरें…