दिल्ली NCR के लोग समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, छोले-भटूरे और कबाब ज्यादा पसंद करते हैं। दिल्ली और नेशनल कैपिटल रिजन (NCR) के लोग डंपलिंग, टैको और साउथ इंडियन डिशेज से ज्यादा समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, छोले भटूरे और कबाब पसंद करते हैं। यह जानकारी नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की इंडिया फूड सर्विस रिपोर्ट 2024 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 51% लोग रेस्टोरेंट में नार्थ इंडियन स्नैक्स ही खाना पसंद करते हैं। वहीं, गुरुग्राम में 53% लोग चाइनीज फूड खाते हैं। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली के 32% लोग ने माना कि महामारी से पहले की तुलना में उनके बाहर खाने की आदत बढ़ गई है। इस डेटा के लिए NRAI ने देश के 21 शहरों के 5,200 रेस्टोरेंट में सर्वे किया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट चेन के 120 CEO से भी उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले और सबसे पॉपुलर फूड आइटम्स के बारे में जानकारी ली गई 2028 तक फूड बिजनेस ₹7.76 लाख करोड़ का होगा
IFSR 2024 के अनुसार, वित्त वर्ष 24 तक भारतीय खाद्य सेवा उद्योग का मूल्य 5.7 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2028 तक यह बढ़कर 7.76 लाख करोड़ रुपए की हो जाएगी। इस दौरान इसकी CAGR 8.1% जबकि ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में 13.2% की CAGR से ग्रोथ होने की उम्मीद है।