दिल्ली में तेज बारिश से बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत:राजस्थान-एमपी में हीटवेव अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ यहां तेज आंधी और बिजली का भी अलर्ट है। राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के असर से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है। सीजन में पहली बार शुक्रवार को दिन का पारा 44°C के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री पार हो गया। शनिवार को पारा 42.5°C और रविवार को 43.1°C तक पहुंचने के आसार हैं। 5 जिलों में लू चलेगी। राजस्थान में तेज गर्मी और लू (हीटवेव) का दौर है। 5 जिलों में पारा 45°C डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। जयपुर और कोटा में तापमान ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में तेज गर्मी पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम खराब है। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शनिवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट था। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। दिल्ली में आज भी बारिश शुक्रवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। दिल्ली के पूसा में तापमान 36°C से गिरकर 27°C हो गया, वहीं पीतमपुरा और मयूर विहार में 37°C से गिरकर 27°C दर्ज किया गया। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 40-60 किमी/घंटा रह सकती है। दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत; 10 की मौत दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे से 14 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: पारा 44° पार; सीजन में पहली बार 28 शहरों में तपिश बढ़ी; अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 28 शहर ऐसे रहे, जहां सबसे ज्यादा तपिश रही। अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: पटना समेत 13 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट; 26 अप्रैल से हीटवेव चलने की संभावना मौसम विभाग ने आज यानि शनिवार को पटना समेत बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए पश्चिमी चम्‍पारण, पूर्वी चम्‍पारण, गोपालगंज, सीवान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः 3 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; देर रात करनाल में तूफान से पेड़ टूटा, गाड़ियों पर गिरा हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बाकी सभी जिलों में हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार देर शाम को प्रदेश के करीब 14 जिलों में बारिश के साथ आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज भी बारिश को लेकर अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से बह सकती हैं हवाएं; सामान्य से 2.8 डिग्री अभी भी गर्म राज्य पंजाब में आज शनिवार भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। शुक्रवार पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के तापमान में बढ़ौतरी जारी है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी; 60KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात से मौसम खराब है। मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले में आज आधी रात तक भारी ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…