दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत:PM बोले- विकास की जीत, शाम 5.30 बजे पार्टी कार्यालय में स्पीच देंगे; दिल्ली सचिवालय सील

भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 40 सीट जीती और 8 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 20 सीट जीती है, 2 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। PM नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। इस बीच, दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने सचिवालय सील करने के आदेश जारी किए। इसमें कहा गया है कि बिना परमिशन के कोई भी फाइल या दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर सचिवालय के परिसर से बाहर नहीं जाना चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनाव- इंटरेस्टिंग फैक्ट्स कांग्रेस को एक भी सीट नहीं, पर वोट 2% बढ़ा दिल्ली चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…