दिल्ली में 94.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा पेट्रोल:पेटीएम का मूवी टिकटिंग बिजनेस खरीदेगा जोमैटो, टॉप-10 कंपनियों में से 5 का मार्केट-कैप ₹85,582 करोड़ बढ़ा

कल की बड़ी खबर जोमैटो से जुड़ी रही। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो फिनटेक फर्म पेटीएम का मूवी टिकटिंग सर्विस और इवेंट बिजनेस खरीदने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच इस डील की बात फाइनल स्टेज में है। जोमैटो को इस डील के लिए पेटीएम को 1,500 करोड़ रुपए देने होंगे। वहीं, पिछले हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 5 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 85,582 करोड़ रुपए बढ़ा है। इनमें LIC को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। इसका मार्केट कैप ₹46,425 करोड़ बढ़कर 6.74 लाख करोड़ हो गया। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पेटीएम का मूवी टिकटिंग और इवेंट बिजनेस खरीदेगा जोमैटो:₹1,500 करोड़ में होगी डील, 2022 में ब्लिंकिट को ₹4,447 करोड़ में खरीदा था ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो फिनटेक फर्म पेटीएम का मूवी टिकटिंग सर्विस और इवेंट बिजनेस खरीदने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच इस डील की बात फाइनल स्टेज में है। जोमैटो को इस डील के लिए पेटीएम को 1,500 करोड़ रुपए देने होंगे। पेटीएम के साथ इस डील के जरिए जोमैटो फूड और ग्रोसरी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जैसी कैटेगरीज में कंज्यूमर डिमांड को पूरा करना चाहता है। अगर डील फाइनल हो जाती है, तो यह जोमैटो के लिए दूसरा सबसे बड़ा बायआउट होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. टॉप-10 कंपनियों में से 5 का मार्केट-कैप ₹85,582 करोड़ बढ़ा:LIC को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ, इसकी वैल्यू ₹46 हजार करोड़ बढ़कर 6.74 लाख करोड़ हुई पिछले हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 5 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 85,582 करोड़ रुपए बढ़ा है। इनमें LIC को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। इसका मार्केट कैप ₹46,425 करोड़ बढ़कर 6.74 लाख करोड़ हो गया। LIC के बाद HDFC बैंक को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ। HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹18,639 करोड़ बढ़कर ₹12.14 लाख करोड़ हो गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹10,216 करोड़ बढ़कर ₹19.98 लाख करोड़ हो गया। इसके अलावा SBI और भारती एयरटेल का मार्केट कैप भी बढ़ा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. शेयर बाजार में अगले हफ्ते तेजी का अनुमान:डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा, BoE मीटिंग से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार में अगले हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है। डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा, BOE मीटिंग, ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, FII-DII फ्लो और अपकमिंग IPO पर बाजार की नजर रहेगी। हालांकि, कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार (17 जून) को बकरी ईद की छुट्‌टी के चलते बाजार बंद रहेगा। यहां हम ऐसे फैक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे 18 जून से शुरू हो रहे अगले कारोबारी हफ्ते में बाजार की चाल तय होगी…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. अगले हफ्ते तीन IPO ओपन होंगे:DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स, एक्मे फिनट्रेड इंडिया और स्टेनली लाइफस्टाइल्स में निवेश का मौका अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड, एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड और स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड शामिल हैं। आइए इन तीनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. फादर्स डे पर अपने पापा को स्पेशल गिफ्ट दें:15 तरह गैजेट्स रोजमर्रा के कामों में हाथ बटाएंगे, उनकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे​​​​​​​​​​​​​​ आज फादर्स डे है और अगर आप अपने पापा को इस दिन कुछ स्पेशल गैजेट गिफ्ट करना चाहते हैं, जो अलमारी में बंद न रहे बल्कि रोजाना उनके काम आ सके, साथ ही उनकी सेहत का ख्याल रखे या उनके पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर उनकी सहायता कर सके। यदि आपके पिता संगीत के शौकीन हैं तो उन्हें सारेगामा कारवां, पोर्टेबल स्पीकर या नेकबैंड गिफ्ट दिया जा सकता है। हेल्थ कॉन्शियस हैं तो फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या बीपी मॉनिटर गिफ्ट के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…​​​​​​​ कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…