विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी सेंध लगाना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना से पार्षद निखिल शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। 3 पार्षदों के अलावा AAP नेता संदीप बसोया भी भाजपा में शामिल हुए। वे AAP से नई दिल्ली के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। अप्रैल में MCD के चुनाव होंगे
दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होने वाले हैं। पिछला चुनाव नवंबर 2024 में हुआ था। हालांकि कार्यकाल सिर्फ 5 महीने का ही है। तब AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को केवल 3 वोटों से हराया था। तब 263 वोट डाले गए थे। खिंची को 133, लाल को 130 वोट मिले थे, जबकि 2 वोट अवैध हो गए थे। MCD में नंबर गेम में कौन आगे
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं। इनमें से 11 पार्षद सांसद और विधायक बन गए हैं। इस तरह अब पार्षदों की संख्या 239 बची है। जिसमें से 119 सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हैं जबकि 113 बीजेपी के हैं। वहीं 7 पार्षद कांग्रेस के हैं। 3 और पार्षदों के निकल जाने की वजह से AAP की संख्या 116 पर गिर गई है, यानी कि भाजपा के साथ उनका अंतर महज 3 सीटों का रह गया है।