दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के चलते 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रविवार को कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि केस को लेकर 5 और लोगों को गिरफ्तर किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में वो शख्स भी शामिल है, जिसने कोचिंग के सामने से तेजी से कार चलाई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज कार चलाने के कारण पानी का प्रशेर बढ़ा का बेसमेंट का गेट टूट गया। माना जा रहा है कि इसी के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी भरा और स्टूडेंट डूबने लगे। उधर, हादसे के बाद MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। कोचिंग के छात्र लगातार दूसरे दिन MCD और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बेसमेंट में 3 मिनट में 12 फीट पानी भरा था 3 मिनट में 12 फीट तक पानी भरा, 6 पॉइंट में समझिए स्टूडेंट कैसे डूबे मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा
कोचिंग हादसे को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच की याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार, MCD और राउ IAS कोचिंग को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया है। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में घटना की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गाइडलाइन बनाने की बात कही गई है। MCD ने कहा- लाइब्रेरी अवैध, बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति थी 2021 में MCD की ओर से राउ IAS कोचिंग सेंटर को MCD की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है। घटना के बाद MCD ने कहा है कि कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी। बिल्डिंग प्लान और फायर ब्रिगेड के NOC में कोचिंग के अधिकारियों ने बताया था कि बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर रूम के लिए किया जाएगा। घटना के बाद से अब तक एक्शन 1. मालिक और कोऑर्डिनेटर समेत 7 लोग गिरफ्तार
कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 2. दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने मामले को लेकर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। 3. LG सक्सेना ने डिवीजनल कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी
एलजी वीके सक्सेना ने डिवीजनल कमिश्नर को जांच के आदेश दिए। LG ने कहा- ऐसा लग रहा है जैसे बेसिक मैंटेनेंस सिस्टम फेल हो गया था। मंगलवार तक डिवीजनल कमिश्नर रिपोर्ट पेश करें। 4. बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों पर कार्रवाई
दिल्ली मेयर शेली ओबेरॉय ने MCD कमिश्नर को निर्देश दिया था कि उन सभी कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। इस त्रासदी के लिए MCD के जिम्मेदार अधिकारियों की तत्काल जांच होनी चाहिए। इसके बाद रविवार शाम तक 4. MCD ने बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील किए
MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील किया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। रविवार शाम दिल्ली नगरपालिका ने ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन ऐसे बेसमेंट में ताला लगाया, जहां राउ IAS की तरह घटना होने की संभावना थी। छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें… प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचीं स्वाति मालीवाल, छात्र बोले- स्वाति गो बैक AAP-भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली की कोचिंग में आग, स्टूडेंट्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई; आरोप- लोग अंदर मरे पड़े दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की संस्कृति कोचिंग सेंटर में 15 जून को दोपहर 12 बजे आग लगी। इससे वहां मौजूद स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए छात्र बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से तार के सहारे नीचे उतरते दिखे। कुछ ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें…