आज दीपावली है। पर्व का उल्लास दीपो की रोशनी और पटाखों की गूंज में झलकेगा, मगर उससे पहले हर घर में होगा लक्ष्मी पूजन। इस दीपावली मां लक्ष्मी का पूजन कीजिए पूरे विधि-विधान और मंत्रों के साथ। भास्कर के इस खास वीडियो में पंडित विष्णु राजौरिया के मंत्रोच्चार के साथ मशहूर टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी पूजा करते दिखाई देंगे। दोनों कलाकारों ने ही रामायण की नई सीरीज में राम-सीता का किरदार निभाया था। पूजन के बाद गायिका आकृति मेहरा की मधुर आवाज में मां लक्ष्मी की आरती भी होगी, इसे आप परिवार के साथ गा सकेंगे। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए वीडियो को प्ले करें-