बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल अपने पूरे परिवार के साथ नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं। इस पूजा में कई सेलेब्स और उनके परिवार के लोग शामिल होते हैं। सीढ़ी पर लड़खड़ाईं काजोल, पिछले साल मंच से गिरी थीं दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सीढ़ी उतरते हुए लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। बैलेंस बिगड़ने से उनके हाथ से फोन छूटकर नीचे गिर गया, हालांकि बहन तनीषा की मदद से उन्होंने खुद को संभाल लिया था। इस साल पंडाल में एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी 2 साल की बेटी के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची। यहां से बिपाशा, उनके पति करण और बेटी देवी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। देखिए दुर्गा पूजा पंडाल की खास झलक- …………………………. इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दुर्गा पूजा में भड़कीं काजोल:पंडाल में जूते पहनकर आए लोगों को देखकर चिल्लाने लगीं, कहा- थोड़ी इज्जत रखिए, यहां पूजा हो रही है काजोल अपने पूरे परिवार के साथ हर साल नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं। इस पूजा में कई सेलेब्स और उनके परिवार शामिल होते हैं। इसी बीच दुर्गा पूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल अपना आपा खोते हुए मेहमानों पर भड़कती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…