इंडिया-ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 21 रन की बढ़त हासिल कर ली। रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड लायंस की टीम 327 रन बनाकर सिमट गई। इंडिया-ए ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे, इसलिए उन्हें 21 रन की बढ़त मिली। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ऑलआउट
नॉर्थैम्प्टन में मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड लायंस ने 192/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। खलील अहमद ने लंच सेशन में 4 विकेट झटके और इंग्लैंड लायंस का स्कोर 217/7 कर दिया। फरहान अहमद ने 24, जोश टंग ने 36 और एडी जैक ने 16 रन बनाकर टीम को किसी तरह 300 के पार पहुंचाया। अंशुल कम्बोज ने जैक को बोल्ड किया और इंग्लैंड लायंस 327 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंडिया-ए से कम्बोज और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद को 4 विकेट मिले। वहीं तनुष कोटियन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड से 2 प्लेयर्स की फिफ्टी
इंग्लैंड लायंस के लिए एमिलियो गे ने 71 और टॉम हैंस ने 54 रन बनाए। बाकी प्लेयर्स फिफ्टी नहीं लगा सके। जॉर्डन कॉक्स ने 45, बेन मैकिनी ने 12 और कप्तान जैम्स रीऊ ने 10 रन बनाए। मैक्स होल्डन 7 और क्रिस वोक्स 5 ही रन बना सके। जॉर्ज हिल खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरे दिन इंडिया 348 रन पर ऑलआउट
शनिवार को इंडिया ए ने 319/7 के स्कोर से खेलना शुरू किया और 29 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। किस वोक्स ने 3 विकेट झटके। जोश टंग और ग्रेस हिल को 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन राहुल का शतक
पहले दिन केएल राहुल ने 116 रनों की शतकीय पारी खेली। राहुल के अलावा, ध्रुव जुरेल (52 रन) ने अर्धशतक जमाया। करुण नायर ने 40 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 34 रन बनाए। पहले दिन बारिश की वजह से 83 ओवर का ही खेल हो पाया।