देवास के नेमावर घाट पर एक साथ जलीं 18 चिताएं:गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट में गई थी 20 की जान; दो शवों की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी

गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 18 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। देवास जिले के नेमावर घाट पर शवों को मुखाग्नि दी गई। बता दें, मंगलवार सुबह 8 बजे हुए हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 8 लोग हरदा और 10 देवास जिले के थे। इनमें 5 से 8 साल तक के बच्चे भी हैं। दो की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी। मृतकों में एक मां और उसके तीन बेटे भी शामिल हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी भी इस हादसे में खो गई। हादसे में जान गंवाने वाले देवास के 9 मजदूरों के शव पहले उनके पैतृक गांव संदलपुर पहुंचे। ठेकेदार का शव खातेगांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद सभी शवों को नेमावर घाट लाया गया। वहीं, हरदा के हंडिया के लोगों के शव गुजरात से सीधे नेमावर घाट लाए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं। गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में हादसा
हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में हुआ। फैक्ट्री में धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 18 शवों के अंतिम संस्कार के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।