देशभर में दिवाली सेलिब्रेशन- 10 तस्वीरें:भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जवानों ने पटाखे चलाए, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट शो

31 अक्टूबर की शाम देशभर में दिवाली मनाई गई। श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी तक दिवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और ऑफिस को दीयों और लाइट से रोशन किया। गणेश और लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने पटाखें जलाए। भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात महिला जवानों ने बॉर्डर के तारों पर मोमबत्ती सजाई। वहीं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट शो ऑर्गेनाइज किया गया। केरल के कोझिकोड में दिवाली के मौके पर पूर्वजों को याद किया गया। केरल के कुछ लोग इस प्रथा को हर साल निभाते हैं। देशभर से दिवाली की 10 तस्वीरें… ———————- दिवाली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दुनियाभर में नेताओं ने मनाई दिवाली, कमला हैरिस ने फुलझड़ी जलाई, ब्रिटिश PM ने आरती की फेस्टिवल ऑफ लाइट्स यानी दिवाली के त्योहार को लेकर भारत समेत दुनिया भर में जश्न मनाया गया। इस दौरान दुनिया के प्रमुख नेताओं ने दिवाली का त्योहार मनाया और शुभकामनाएं दीं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस ने पेंसिल्वेनिया के एक मंदिर में दिवाली मनाई। पूरी खबर पढ़ें…