उत्तराखंड के चमोली में शनिवार रात भारी बारिश के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ। जिसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद हो गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्टेट इमरजेंसी सेंटर ने बताया कि पहाड़ दरकने के कारण कामेदा, नंदप्रयाग और छिनका इलाकों में भी नेशनल हाइवे बंद है। रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबा हटाने का काम जारी है। यूपी के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। इसके चलते बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार समेत 3 गेट से एंट्री बंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कुल 135 सड़कें बंद है। स्टेट इमरजेंसी सेंटर ने बताया कि बिजली और पानी की सप्लाई भी कई शहरों में बाधित हुई है। बिहार में गंगा और गंडक नदी उफान पर
बिहार के बेगूसराय में भी गंगा नदी उफान पर है। शहर की सड़कों पर नदी का पानी बह रहा है। पटना, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में भी शनिवार रात बारिश हुई। इससे गंडक नदी भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली में MCD स्कूल की दीवार गिरी
शनिवार को दिल्ली में हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। पालम में सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। दिल्ली के डिचांव इलाके में MCD स्कूल की दीवार ढह गई और एक पेड़ उखड़ गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश की तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटने की घटना से 30 लोग अब भी लापता
27 जून से 9 अगस्त तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 31 जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद कई लोग लापता हुए थे। 30 लापता लोगों को ढंढने के लिए लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू टीम को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। ओडिशा में बिजली गिरने से 2 की मौत
ओडिशा के बालासोर जिले में 10 अगस्त को आसमान से गिरी बिजली के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए। हादसा रायपीतांबर गांव में हुआ। ये सभी लोग धान के खेत में काम कर रहे थे। कर्नाटक में लैंडस्लाइड, ट्रेनें रोकी गई थीं
कर्नाटक में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। मैसूरु डिवीजन के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड के कारण मंगलुरु-बेंगलुरु के बीच ट्रेन यातायात रोका गया। 5 ट्रेनें लेट हुईं। इससे पहले 6 जुलाई को लैंडस्लाइड हुआ था। इसके बाद 8 अगस्त को ही ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया था। 12 अगस्त को 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने केरल में 12 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पलक्कड़ और मलप्पुरम में अलर्ट है। यहां पर 11 सेमी से 20 सेमी तक भारी होने की संभावना है। राज्यों की मौसम की खबरें… उत्तर प्रदेश: बाढ़ से काशी विश्वनाथ के 3 गेट बंद, कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा का पानी यूपी के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। इसके चलते बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार समेत 3 गेट से एंट्री बंद कर दी गई है। घाटों की सीढ़ियों पर नावें चल रही हैं। बोटिंग और क्रूज यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: रात भर बारिश से पटना के कई इलाके में जलजमाव, बेगूसराय में सड़क पर बह रही गंगा बिहार में पिछले एक सप्ताह से मानसून एक्टिव है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को पटना, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत कई शहरों में बारिश हुई। लगातार बारिश से गंगा-गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं।रात भर हुई बारिश से पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश मध्यप्रदेश में रविवार को ग्वालियर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने (21 जून) के बाद 51 दिन में सीजन की 70% बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: मंडी-मनाली नेशनल हाइवे पर दरकी पहाड़ी, मलबे से पेट्रोल पंप को नुकसान हुआ मंडी जिले के किरतपुर-मनाली फोरलेन में सुंदरनगर के चमुखा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा है। अभी इस भूस्खलन में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 9 जिलों में बारिश:हिसार में 2 मंजिला बिल्डिंग ढही, अधिकांश जिलों में बादल छाए हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री हो चुकी है। शनिवार रात से हिसार, सिरसा, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, पंचकूला और अंबाला में रुक-रुककर बारिश हो रही है। कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…