देश का मानसून ट्रैकर:गुजरात के वलसाड में बाढ़, 600 लोगों का रेस्क्यू; राजस्थान में गंभीर नदी में 3 युवक बहे

गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया गया। वलसाड से लगभग 600 लोगों को, जबकि नवसारी के बिलीमोरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। दक्षिणी राजस्थान में भी इन दिनों भारी बारिश हो गई है। करौली जिले के बालघाट थाना क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजे गंभीर नदी में तीन युवक बह गए। तीनों ने नदी के बीच में बबूल के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। एक युवक पेड़ से उतरकर बाहर निकल आया, जबकि 2 युवक पेड़ पर ही बैठे रहे। देर रात तक उन्हें रेस्क्यू करने के उपाय किए जाते रहे। मध्य प्रदेश में रविवार (25 अगस्त) को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। लगातार बारिश से राज्य में नदियां-तालाब उफान पर हैं। वहीं प्रमुख बांधों समेत लगभग सभी छोटे-बड़े डैम लबालब हो गए हैं। देशभर से बारिश की तस्वीरें… 27 अगस्त को 6 राज्यों में भारी बारिश की संभावना राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ के 14 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट:भोपाल में रातभर से तेज बारिश मध्यप्रदेश में भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। नदियां उफान पर हैं, डैम भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में रातभर से तेज बारिश हो रही है। रविवार को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में मानसून स्ट्रॉन्ग रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 28 जगह के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। आज राजस्थान के चार जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बहा, लखीमपुर में 2 युवक नाले में डूबे; जौनपुर में नहर कटी यूपी में शनिवार को 49 जिलों में 6.5mm हुई। बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बह गया। लखीमपुर खीरी में नाले में नहाने गए 2 युवक डूब गए। इसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की तलाश की जा रही है। जौनपुर में नहर कट गई। आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, समस्तीपुर के स्कूलों में घुसा गंगा का पानी​ ​​​​​​बिहार में फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और पूर्वी चंपारण में बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पटना समेत बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में फतेहाबाद में सबसे ज्यादा बरसात हरियाणा में 29 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, फरीदकोट का तापमान 39 डिग्री पहुंचा; 27 से मानसून एक्टिव होगा पंजाब में मानसून सुस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। फरीदकोट का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके चलते प्रदेश भर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते प्रदेश में एक-दो दिन मौसम ठंडा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…