देश का मानसून ट्रैकर:त्रिपुरा में 7 की मौत, 2 लापता, 5600 परिवार राहत कैंपों में रह रहे; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में भारी तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश जारी है। मानसून सीजन आधा बीतने के बाद भी कई इलाकों में गर्मी-उमस है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (21 अगस्त) को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भारी बारिश के चलते 7 लोगों की मौत हो गई, 2 लापता हैं। 5600 परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं। राहत और बचाव के प्रयास जारी हैं। इधर, राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है जो तीन दिनों तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश से कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे राजस्थान ने इन नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम के बालूतार में भारी भूस्खलन की चपेट में आकर NHPC के तीस्ता स्टेज 5 बांध पर 510 मेगावाट का पावर स्टेशन तबाह हो गया। इलाके में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से कुछ दिन पहले ही इसे खाली करवा लिया गया था। अक्टूबर 2023 में एक हिमनद झील फटने के बाद आई बाढ़ में स्टेशन को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसमें काम बंद कर दिया गया था। UP में अब तक 10% कम बारिश
उत्तर प्रदेश: राज्य में 19 अगस्त तक 53 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 22 जिलों में सामान्य और सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश की संभावना है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 10% कम बारिश हुई है। दिल्ली: एक हफ्ते बाद यहां मंगलवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली रिज इलाके में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में काफी पानी भर गया। दक्षिणी राज्यों में बारिश: तेलंगाना के हैदराबाद, मलकाजगिरी, खम्मम, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी और सिद्दीपेट में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज केरल के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (6 से 20 सेमी तक बारिश) जारी किया है। देशभर से बारिश की तस्वीरें… 22 अगस्त को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: नदियों का जलस्तर बढ़ा, बांधों से पानी छोड़ा गया राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में मंगलवार को कई जगह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी 4 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर… इंदौर-उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: 23-24 अगस्त को स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्यप्रदेश में बुधवार को इंदौर, उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। लो प्रेशर एरिया के स्ट्रॉन्ग होने से 23 – 24 अगस्त को पूरे MP में बारिश हो सकती है। IMD भोपाल के मुताबिक, इन दोनों दिन प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक इस सीजन का 78% यानी 29 इंच पानी गिर चुका है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 24 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी रहा सबसे ज्यादा गर्म बिहार में मानसून सामान्य है। बुधवार को प्रदेश के 24 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश की अधिक संभावना है।पिछले 24 घंटे के दौरान सीतामढ़ी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में आज बारिश का अलर्ट नहीं: नौ फीसदी कम हुई बारिश, 26 से बदलेगा मौसम पंजाब में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हुई है। आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अब 26 अगस्त के बाद मौसम बदलने के आसार है। इस महीने अब तक 96.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि इस समय तक 106.1 एमएम बारिश हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में मानसूनी हवाएं चलेंगी; 24 घंटे में 8 जिलों में झमाझम बारिश हरियाणा में चल रही मानसूनी हवाओं से आज भी 7 जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी: कल से 3 दिन धीमा पड़ेगा मानसून हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में आज फ्लैश-फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बिलासपुर, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के निचले इलाकों में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पनप सकते है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…