देश का मानसून ट्रैकर:दिल्ली में बारिश से 24 घंटे में 3 लोगों की मौत; इंदौर में स्कूलों की छुट्टी; आज 14 राज्यों में अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भरने और बारिश संबंधित घटनाओं को लेकर 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई। भोपाल में 2 इंच और इंदौर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी शुक्रवार को करीब 8 घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में 5-6 फीट तक पानी भर गया, सड़कों पर खड़े वाहन डूब गए और सड़क धंस गई। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (24 अगस्त) को 14 राज्यों में भारी और 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। त्रिपुरा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 24 लोगों की मौत
त्रिपुरा में पिछले 5 दिनों में 1900 से ज्यादा लैंडस्लाइड हुई हैं। त्रिपुरा में पिछले 6 दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोग लापता हैं। सेना ने 330 लोगों को बचाया। 65 हजार लोग 450 रिलीफ कैंप में हैं। देशभर से बारिश की 6 तस्वीरें… 25 अगस्त को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अब तक 81% बारिश मध्यप्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में 2, तो इंदौर में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिरा। जिसके बाद इंदौर कलेक्टर ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से भारी बरसात की चेतावनी, दो सिस्टम बनने से तेज होगा मानसून राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। जोधपुर, धौलपुर, पाली, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अरब सागर में लो-प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में अगले 3-4 दिन भारी बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, 24 और 25 अगस्त को हैवी रेन की चेतावनी बिहार में मानसून अभी काफी मजबूत स्थिति में हैं। अगले 48 घंटे तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्से में बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: मानसून 29 तक एक्टिव रहेगा; 24 दिनों में 33% ज्यादा बारिश, आज कई जिलों मौसम खराब रहेगा हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। अगस्त में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 4 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी; अमृतसर में सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री तापमान दर्ज मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से पंजाब के लिए अगले 6 दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 4 जिलों में बारिश के असार बन रहे हैं। सुबह 8.30 बजे तक संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…