देश का मानसून ट्रैकर:नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा; UP के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; MP में 2 मौतें

मौसम विभाग ने शनिवार को केवल उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बारिश हुई। खजुराहो-टीकमगढ़ जिलों में 1 इंच पानी गिरा। उज्जैन में महाकाल लोक की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सायसर और मानसून ट्रफ की एक्टिविटी की वजह से बारिश हो रही है। प्रदेश के अगले 2 दिन तेज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में भारी बारिश हुई। अयोध्या में 24 घंटे रुक-रुक कर बारिश होने के कारण राम की पैड़ी पर सरयू का जलस्तर बढ़ा गया। सड़कों पर 3 फीट पानी भर गया। सुल्तानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक पानी से भर गया। राज्य में अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और गाजीपुर में शुक्रवार को 8वीं तक के स्कूल बंद रहे। अयोध्या में शनिवार को भी 12वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी है। आज भी 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार की नदियों में नजर आया है। यहां कोसी, गंडक नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। संभावना है कि कोसी 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शनिवार दोपहर तक 6 लाख 81 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 13 जिलों में आने का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि गंडक नदी पर वाल्मीकिनगर बैराज के कुछ गेट खोलने की तैयारी है। इससे 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 29 सितंबर को 5 राज्यों में भारी बारिश राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: शिवपुरी, गुना-निवाड़ी में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश के आसार मध्यप्रदेश के शिवपुरी, गुना और निवाड़ी में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मौजूदा सिस्टम कमजोर हो जाएगा और बारिश का दौर थम जाएगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:कल से बरसात का दौर थम जाएगा, जैसलमेर में पारा 40 डिग्री पहुंचा राजस्थान में मानसून का आखिरी दौर जारी है। शुक्रवार को उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ समेत 7 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। दूसरी तरफ पश्चिमी जिलों (जैसलमेर और फलोदी) में गर्मी का सितम बरकरार है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बरकरार है। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य के 19 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 5 जिलों में रेड, 7 में बारिश का यलो अलर्ट, पटना समेत 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज शामिल है। वहीं, 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना समेत 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…