देश में बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से 3 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला शामिल है। अफसरों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे पांची के पास भूस्खलन हुआ। मिट्टी गिरने से मार्ग के ऊपर बना टीन शेड गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। उधर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 2 दिनों में आंध्र में 9 और तेलंगाना में 10 लोगों की मौत हुई है। दोनों राज्यों में 140 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। 54 से ज्यादा ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। NDRF की 26 टीमें तैनात की गई हैं। उफनती नदियों के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। आंध्र प्रदेश में 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। विजयवाड़ा में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है। तेलंगाना में सूर्यपेट, भद्राद्री, कोठागुडेम, महबूबाबाद जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हैदराबाद में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, जम्मू में माता वैष्णो देवी धाम के रास्ते में लैंडस्लाइड हुई है और पहाड़ से पत्थर गिरे हैं। वैष्णो देवी धाम की डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है। PM ने आंध्र और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से फोन पर बात कर राज्य के हालात की जानकारी ली। PM ने दोनों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। आंध्र CM बोले- बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है
सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारी बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। विजयवाड़ा और गुंटूर शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। विजयवाड़ा-गुंटूर नेशनल हाईवे और विजयवाड़ा-हैदराबाद नेशनल हाईवे भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 100 से ज्यादा राहत शिविरों में 17 हजार लोग रह रहे हैं। बुडामेरु नदी उफान पर है। 1.1 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… राजस्थान में बारिश ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
राजस्थान में मानसून ने अगस्त में नया रिकॉर्ड बना दिया है। अगस्त में 344mm बरसात हुई, जो साल 2011 से 2023 तक सबसे ज्यादा है। इस साल इतनी बारिश अब तक किसी भी महीने में नहीं हुई। इससे पहले साल 2016 में अगस्त में 277.7mm बरसात दर्ज हुई थी, जो पिछले 13 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड था। आज 15 राज्यों में भारी और 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार (2 सितंबर) को उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। ओडिशा में रविवार को भारी बारिश हुई। गंजम जिले में टोटा साही गांव में बारिश के कारण घर ढहने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। देशभर से बारिश की तस्वीरें… 3 सितंबर को 16 राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: आज 5 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 3 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम; इसका असर 24 घंटे में मध्य प्रदेश में बारिश कराने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में सिर्फ 1mm बारिश, आज बरसात का अलर्ट नहीं; गंगा का जलस्तर घट रहा लखनऊ में रविवार देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार सुबह से भी बादल छाए हैं। लोकल इफेक्ट की वजह से कानपुर समेत कई शहरों में बरसात की कंडीशन बनी है। रविवार को यूपी के 10 जिलों में सिर्फ 1mm बारिश हुई। सबसे ज्यादा 13.1mm बारिश महोबा और 10mm बरसात लखनऊ में हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत चार शहरों में देर रात तेज बरसात राजस्थान में जून, जुलाई और अगस्त के बाद अब सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार सितंबर में औसत से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है। इसकी शुरुआत सितंबर के पहले दिन से हो गई। जयपुर, अजमेर, झालावाड़ में रविवार रात तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: मानसून पड़ा कमजोर, अब तक 25% कम बारिश, सारण-पटना समेत कई जिलों में चढ़ा पारा बिहार में उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन हो नहीं रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगस्त तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज फिर एक्टिव होगा मानसून, सामान्य बारिश की संभावना; तापमान 37 डिग्री के पार पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। सोमवार से लेकर बुधवार तक राज्य में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। लेकिन हरियाणा सीमा के पास उत्तर-प्रदेश में बन रहे दबाव क्षेत्र ने मानसून के प्रभाव को थोड़ा कम कर दिया है। यही कारण है कि बीते दिनों मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया यलो अलर्ट अब नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…