देश का मानसून ट्रैकर:MP के दतिया में किले की दीवार गिरी, 9 दबे, 2 की मौत; आज राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी

मानसून का आखिरी महीना चल रहा है और देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (12 सितंबर) को 12 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश के 8 जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दतिया में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढहने से 9 लोग दब गए हैं। दो का शव निकाल लिया गया। रेस्क्यू जारी है। उधर राजस्थान में जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। अजमेर और धौलपुर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बुधवार को धौलपुर, झालावाड़ समेत कई जिलों में 6 इंच तक बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में रेड अलर्ट तो 10 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन कुमार ने NDRF और SDRF को तैयार रहने को कहा है। देशभर से बारिश की 6 फोटोज… 13 सितंबर को 7 राज्यों में 12 सेमी बारिश की संभावना राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: अजमेर-धौलपुर में स्कूलों की छुट्टी; धौलपुर-झालावाड़ समेत पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात मौसम विभाग ने राजस्थान में 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए गुरुवार को अजमेर और धौलपुर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।बुधवार को धौलपुर, झालावाड़ समेत कई जिलों में 6 इंच तक बरसात हुई। पढ़ें पूरी खबर… MP में आज 6 जिलों में रेड अलर्ट: भोपाल समेत 6 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, सिंधिया का शिवपुरी दौरा रद्द मध्य प्रदेश में आज भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आज भोपाल में 5वीं क्लास जबकि सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट: अब तक 28% कम बारिश, 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला रहा सीतामढ़ी बिहार के 18 जिलों में आज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश की चेतावनी: सिरमौर-किन्नौर में लैंडस्लाइड का पूर्वानुमान हिमाचल प्रदेश में फ्रैश वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे के दौरान 8 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं पेश आ सकती है। परसो यानी 14 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…