देशभर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 12 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के विदिशा में बेतवा नदी का पानी पुल से ऊपर बह रहा है। नर्मदापुरम् में नर्मदा खतरे के निशान के करीब है। उत्तर प्रदेश में बारिश से 6 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 की मौत हो गई। बाढ़ से घिरे जिलों में बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बिजनौर और बाराबंकी शामिल हैं। बदायूं में कछला ब्रिज पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ललितपुर में 6 बांधों के गेट खोले गए। राजस्थान के जोधपुर में बारिश के कारण दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं रविवार रात को जोधपुर के ही बालेसर में गोतावर बांध में डूबने से एक युवक की जान चली गई। उत्तराखंड में अबतक 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 10 हजार से ज्यादा लोगों को केदारनाथ यात्रा मार्ग से रेस्क्यू किया गया है। राज्य में अबतक 17 लोगों की मौत हुई है, इनमें 2 मौत केदारनाथ मार्ग में हुई थीं। रविवार को भी 400 यात्रियों को चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट कर लिनचोली भेजा गया। उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड और बाढ़ प्रभावित 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें केदारनाथ यात्रा में फंसे तीर्थयात्री भी शामिल हैं। अब प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त पुल, बिजली के खंबे और कम्युनिकेशन लाइनों को ठीक करने का काम जारी है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 2 की मौत यात्रा मार्ग पर हुई है। महाराष्ट्र के पुणे में हालात खराब, मिजोरम में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट
बीते दो दिन से पुणे जिले में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण खड़कवासला, मुलशी, पवना और दूसरे बांध ओवरफ्लो हैं। रविवार को खडकवासला बांध से 35 हजार क्यूसेक (क्यूविक पर सेकेंड) पानी छोड़ा गया। पुणे के कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के रेस्क्यू और उनकी मदद के लिए इंडियन आर्मी, NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी पुणे और अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नदियों और बांधों के पास खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा है। 25 जुलाई को खड़कवासला डैम से पानी छोड़े जाने के कारण सिंहगढ़ रोड पर मुथा नदी के किनारे वाले इलाके में पानी भर गया था। मौसम विभाग ने मिजोरम में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य, जिला और गांव स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मिजोरम के अधिकांश स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। । 23 राज्यों में आज जारी रहेगा बारिश का दौर
IMD ने आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। देशभर से बारिश की तस्वीरें… 6 अगस्त को 17 राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 6 अगस्त को राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। MP: 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, नर्मदा खतरे के निशान के करीब, 10 बड़े बांधों के गेट खुले मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। नर्मदापुरम् और आसपास के जिलों में नर्मदा खतरे के निशान के करीब बह रही है। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार को इंदौर, उज्जैन, सागर, भोपाल और नर्मदापुरम् संभाग के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें राजस्थान: बारिश से अजमेर, जैसलमेर, बूंदी के स्कूलों में छुट्टी; जोधपुर में दीवार गिरी, 3 की मौत भारी बारिश के दौरान जोधपुर में फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसमें 13 मजदूर दब गए, जिसमें से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। भारी बारिश के कारण अजमेर, जैसलमेर और बूंदी के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जैसलमेर और बूंदी के स्कूलों में एक दिन (सोमवार) और अजमेर में 2 दिन (5 व 6 अगस्त) छुट्टी रहेगी। जयपुर में आधी रात से सोमवार सुबह तक बारिश जारी है। राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छह जिलों के लिए यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें यूपी: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 5 की मौत यूपी में 4 दिनों से मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। बारिश से 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट पर तीसरी बार आरती स्थल बदला गया। रविवार को गंगा आरती घाट के बजाय सीढ़ियों पर हुई। 40 से ज्यादा घाट गंगा में डूब गए हैं। 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 की मौत हो गई। झांसी के पास बने डीप डिप्रेशन (लो प्रेशर) बना है। इस वजह से वेस्ट यूपी और बुंदेलखंड में भारी बारिश के आसार हैं। 40 की स्पीड से हवा भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें बिहार: 8 जिलों में भारी,11 में हल्की बारिश का अलर्ट: कई नदियों का जलस्तर बढ़ा बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पहाड़ों में हुई बारिश से प्रदेश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 8 जिलों में भारी तो 11 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटा, 2 वाहन बहे हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के काजा में रविवार शाम फिर बादल फटा। इससे दो वाहन बह गए। इससे पहले बुधवार आधी रात बादल फटने से शिमला के समेज, कुल्लू के बाघीपुल और मंडी के चौहारघाटी में लापता 46 लोगों का 100 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। समेज के सबसे ज्यादा 36 लोग लापता हैं। पूरी खबर पढ़ें पंजाब: मानसून की गति धीमी, 7 अगस्त से बारिश के आसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का असर पूरे पंजाब के मानसून पर पड़ रहा है। दबाव के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर नहीं जा पा रही हैं। इसके कारण मौसम विभाग की ओर से 6-7 अगस्त को जारी किया गया यलो अलर्ट भी खत्म कर दिया गया है। अब उम्मीद यही है कि 7 अगस्त को पंजाब में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़: 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश की उम्मीद छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन सरगुजा संभाग के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 और 7 अगस्त को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर में हैवी रेन की चेतावनी है। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक 702.3 मिलीमीटर पानी बरस चुका है जो औसत से 13 फीसदी ज्यादा है। अब तक 622.9% बारिश होनी थी। राज्य क 12 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, दो जिले ऐसे हैं जहां औसत से अति भारी बारिश हुई है। 17 जिलों में सामान्य बारिश और चार जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें