उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना के उफान पर होने से 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 65 घाट गंगा में डूबे हैं, जहां NDRF तैनात है। लखीमपुर में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 5 तहसीलों के 250 गांव में पानी भर गया है। करीब 2.50 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। राजस्थान में बारिश के चलते पिछले 2 दिनों में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर, करौली, दौसा के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। बिहार में गंगा और गंडक नदी और हरियाणा में मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर है। हिमाचल प्रदेश में शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 लैंडस्लाइड के कारण बंद है। UP में मानसून सीजन में 33 जिलों में बाढ़, 17 लोगों की मौत देशभर से बारिश की तस्वीरें.. 14 अगस्त को 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-जबलपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अब तक सीजन की 72% ज्यादा बारिश IMD ने जबलपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में सीजन की 72% बारिश ज्यादा हो गई है। अब तक 23.1 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन 27 इंच पानी गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 20 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 12.1 mm बारिश; 16 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में आज 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। प्रदेश में गंगा और यमुना के उफान पर हैं। इसके चलते 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी के 65 घाट अभी गंगा में डूबे हैं, जहां NDRF तैनात है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट; 3 जिलों के स्कूलों में छुट्टी राजस्थान में भारी बारिश अगले दो दिन जारी रहेगी। आज राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पांच में ऑरेंज अलर्ट है। इन इलाकों में 150 से 200 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 जिलों मे बारिश का अलर्ट, अगले 6 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना; बिजली भी गिर सकती है बिहार में अगले 6 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों में भारी और 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: NH-5 पर लैंडस्लाइड के कारण किन्नौर का शिमला से संपर्क कटा, आज 3 जिलों में बाढ़ का अलर्ट हिमाचल का जनजातीय जिला किन्नौर बीती शाम को फिर से राजधानी शिमला से कट गया है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर फिर से निगुलसरी में पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया। जिस कारण् हाईवे बंद हो गया है। आज दोपहर तक इसके बहाल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, यमुनानगर में 2 घरों की छत गिरी; मारकंडा नदी उफान पर हरियाणा में 3 दिन से मानसून पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में औसतन 13.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे सामान्य के मुकाबले बारिश की कमी 23% से घटकर 19% रह गई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सूरजपुर और बलरामपुर जिले में बारिश का यलो अलर्ट, रायपुर-बस्तर में 4 डिग्री तापमान बढ़ा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और बलरामपुर जिले में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। पिछले 2 दिनों से रायपुर और बस्तर में पारा 4 डिग्री बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…