देशभर में गणेश जी के अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है। जहां मुंबई में गणपति को हर काम पूरा करने वाले सिद्धि विनायक के रूप में पूजा जाता है वहीं, चित्तूर में भगवान गजानन लोगों के विवाद सुलझाते हैं। राजस्थान में गणेश अपनी पत्नी रिद्धि-सिद्धि और दो पुत्र शुभ और लाभ के साथ विराजमान हैं। पुणे में इन गणपति को शांति, सेहत और इच्छा पूरी करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। आइए जानते हैं देश के आठ बड़े गणपति मंदिरों के बारे में…