देश में अब तक 254mm बारिश, सामान्य से 15% ज्यादा:MP-अनूपपुर में पुल टूटने से कार बही, 4 की मौत; देहरादून में घरों में पानी भरा

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हुई है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें ‎पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई।‎ हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 लापता हैं। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है, देहरादून में मंगलवार सुबह तेज बारिश से घरों में पानी घुस गया। लोगों को घर खाली करने पड़े हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं। इधर, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों बारिश जारी है। दौसा में दीवार ढहने से महिला की मौत हुई। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव से NH-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई। बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें… देशभर में बारिश के हालात मैप से समझिए… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…