देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू:केंद्र ने अधिसूचना जारी की; पेपर लीक, नकल पर 10 साल की जेल, 1 करोड़ तक जुर्माना होगा

NEET और UGC-NET परीक्षाओं के विवादों के बीच देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार (21 जून) की रात इसको लेकर अधिसूचना जारी की। इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाए जाने वाले को कम से कम तीन साल जेल की सजा मिलेगी। इसे ₹10 लाख तक के जुर्माने के साथ पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…