देश में क्रूड स्टील का उत्पादन अगस्त 2020 में 4 फीसदी से ज्यादा घटकर 84.78 लाख टन रह गया। यह बात वश्विक उद्योग संघ वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) ने एक ताजा रिपोर्ट में कही। पिछले साल की समान अवधि में देश में 88.69 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ था।
रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि वैश्विक स्टील उत्पादन में सुधार दिखना शुरू हो गया है। वर्ल्डस्टील की रिपोर्ट में शामिल 64 देशों में क्रूड स्टील का उत्पादन पिछले महीने 0.6 फीसदी बढ़कर 15.6244 करोड़ टन रहा। हालांकि कोरोनावायरस महामारी से जुड़ी कठिनाइयों के कारण अगस्त के अधिकांश आंकड़े अनुमानों पर आधारित हैं, जिसमें बाद में संशोधन हो सकता है।
इन देशों में भी घटा उत्पादन
देश | उत्पादन (लाख टन) | गिरावट (%) |
अमेरिका | 55.88 | 24.4 |
जापान | 64.46 | 20.6 |
दक्षिण कोरिया | 58 | 1.8 |
जर्मनी | 28.30 | 13.4 |
फ्रांस | 7.22 | 31.2 |
स्पेन |
6.96 |
32.5 |
इन देशों में हालांकि बढ़ा उत्पादन
देश | उत्पादन | बढ़ोतरी (%) |
चीन | 9.4845 करोड़ टन | 8.4 |
इटली | 9.39 लाख टन | 9.7 |
ब्राजील | 27 लाख टन | 6.5 |
तुर्की | 32 लाख टन | 22.9 |