दक्षिण पश्चिम मानसून के देश में तय समय से 4 दिन पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यह 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून 1 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर करता है। अगर मानसून 27 मई को आता है तो 2009 के बाद पहली बार इतनी जल्दी केरल पहुंचेगा। 2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था। अंडमान-निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते
अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…
अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश अगले हफ्ते तक शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार के हिस्सों में 13 मई तक मानसून की एंट्री का अनुमान है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…