चांदी कीमत में आज (4 अप्रैल) 3,047 रुपए की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹8,024 गिर चुकी है। एक दिन पहले (3 अप्रैल) भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट हुई थी। यानी, दो दिन में 6,626 रुपए सस्ती हुई है। वहीं, सोने की कीमत में 669 रुपए की तेजी आई है, और यह 90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना ₹895 गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 4 महानगरों और भोपाल में चांदी की कीमत चांदी में गिरावट के 3 कारण चांदी का इस्तेमाल ज्वैलरी से लेकर सोलर पैनल में होता है