धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया:रिकेलटन ने स्टंप पर बैट मारा, रोहित IPL में सेकेंड हाईएस्ट मैच वाले प्लेयर; मोमेंट-रिकॉर्ड्स

IPL-18 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में MI ने CSK को 156 रन का टारगेट दिया। जवाब में कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के अर्धशतक की बदौलत चेन्नई ने 6 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। मैच के दौरान कई रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। रायन रिकेलटन ने आउट होने के बाद स्टंप पर बैट मारा। एमएस धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया। IPL में रोहित 18वीं बार शून्य पर आउट हुए। वे दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने। पढ़िए CSK vs MI मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया तेलुगु सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने मैच से पहले परफॉर्म किया। अनिरुद्ध रजनीकांत के भतीजे हैं। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। 2. रोहित पहले ओवर में आउट मुंबई से रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें पहले ओवर की चौथी बॉल पर खलील अहमद ने मिड-विकेट पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। 3. रिकेलटन ने आउट होने के बाद स्टंप पर बल्ला मारा मुंबई इंडियंस ने तीसरे ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। खलील अहमद ने ओवर की दूसरी बॉल पर रायन रिकेलटन को बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद गुस्से में रिकेलटन ने स्टंप पर बैट मारा। 4. अश्विन को पहले ओवर में विकेट 3590 दिन बाद चेन्नई के लिए वापसी कर रहे रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ओवर में विकेट लिया। उन्होंने पारी के 5वें ओवर में विल जैक्स को कैच करा दिया। चौथी बॉल अश्विन ने गुड लेंथ बॉल पर फेंकी। जैक्स मिड-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन शिवम दुबे ने उनका कैच कर लिया। जैक्स ने 7 गेंद पर 11 रन बनाए। 5. धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया 11वें ओवर में नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। विकेट के पीछे एमएस धोनी ने उन्हें स्टंपिंग आउट किया। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन मिस कर गए। यहां धोनी ने तेजी से स्टंपिंग कर दी। 6. धोनी ने DRS लिया, सैंटनर आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर मुंबई ने 8वां विकेट गंवाया। नाथन एलिस की शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल मिचेल सैंटनर के पैड पर जा लगी। चेन्नई टीम ने अपील की और अंपायर ने नॉट आउट दिया। एमएस धोनी के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने रिव्यू लिया। DRS में पता चला कि सैंटनर आउट थे। फैक्ट्स रिकॉर्ड्स… 1. रोहित 18वीं बार शून्य पर आउट हुए
IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में रोहित शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली। सभी प्लेयर्स 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 2. रोहित दूसरे सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर
रोहित शर्मा IPL में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने। उन्होंने दिनेश कार्तिक (257 मैच) को पीछे छोड़ा। रोहित के अब 258 मैच हो गए हैं। पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, उन्होंने 264 मैच खेल हैं।