CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। धोनी ने एक पॉडकास्ट में IPL से संन्यास के सवाल पर कहा- ‘नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं।’ रविवार को इंदौर के यूट्यूबर राज शमानी ने पॉडकास्ट अपलोड किया, जिसमें धोनी ने अपने संन्यास पर कहा- ‘मैं खुद को एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और IPL-2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा। यह जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।’ एक दिन पहले शनिवार 5 अप्रैल को अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी संन्यास ले सकते हैं, हालांकि दिल्ली से मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अटकलों को खारिज किया था। फ्लेमिंग ने कहा था- धोनी के संन्यास के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। आमतौर पर साक्षी और जीवा ही स्टेडियम में नजर आते हैं, माही के पेरेंट्स स्टेडियम में स्पॉट नहीं होते। दोनों 20 साल में पहली बार धोनी का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, इसलिए उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। माता-पिता मैच देखने पहुंचे, इसलिए संन्यास की अटकलें
धोनी के माता-पिता उनका मैच देखने चेपॉक स्टेडियम मैच देखने पहुंचे थे। आमतौर पर साक्षी और जीवा ही स्टेडियम में नजर आते हैं, माही के पेरेंट्स स्टेडियम में स्पॉट नहीं होते। दोनों 20 साल में पहली बार धोनी का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, इसलिए उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। धोनी के माता-पिता का अचानक इस तरह आना, ये अटकलें लगाने के लिए काफी है कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो। कोच ने कहा था- धोनी का घुटना पहले जैसा नहीं रहा
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने धोनी की फिटनेस को लेकर लगातार 2 हार के बाद अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 267 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 39.13 की औसत से 5289 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 44 स्टंपिंग और 152 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उसी फाइनल में उन्होंने आखिरी बार कप्तानी भी की थी। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 133 मैचों में जीत दिला चुके हैं। जबकि 91 में टीम को हार मिली। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़ें… 1. 20 साल में पहली बार स्टेडियम पहुंचे धोनी के पेरेंट्स चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी का मैच देखने उनके पेरेंट्स स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ माही की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी रहीं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी संन्यास ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. CSK के कोच बोले- धोनी का घुटना-शरीर पहले जैसा नहीं:उनका 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी 8-9 नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे हैं। इस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी का टीम को क्या फायदा है। इस सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी की बॉडी और घुटना अब वैसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था। उनके लिए 10 ओवर बल्लेबाजी करना मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर…