नए साल में होंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण:भारत में दिखेगा सिर्फ एक ग्रहण, सालभर में होंगी 12 बड़ी खगोलीय घटनाएं

साल 2025 में 12 बड़ी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। इनमें 4 ग्रहण, 3 सुपरमून, 4 बड़े प्लेनेट कंजंक्शन होंगे और शनि ग्रह बिना रिंग के दिखेगा। कंजंक्शन यानी दो ग्रहों का एक-दूसरे के नजदीक आना। इस साल 2 चंद्र और 2 सूर्य ग्रहण होंगे, लेकिन भारत में सिर्फ एक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। अगस्त में गुरु-शुक्र का कंजंक्शन होगा तो गुरु के चार चंद्रमा भी दिखेंगे। नवंबर में शनि सिर्फ गोल प्लेनेट जैसा नजर आएगा, उसके रिंग नहीं दिखेंगे। ऐसा 15 साल बाद हो रहा है। ग्राफिक्स में देखिए 2025 में होने वाली खगोलीय घटनाएं… पहली और दूसरी घटना… तीसरी और चौथी घटना… पांचवीं, छठी और सातवीं घटना… अब जानिए इस साल कौन से ग्रह एक-दूसरे के नजदीक आएंगे.. इस साल शुक्र–शनि, गुरु–शुक्र, चंद्र–बुध और चंद्र–शुक्र एक दूसरे के नजदीक आएंगे। इन कंजंक्शन के कारण देश–दुनिया में मौसमी बदलाव होते हैं। खगोल विज्ञान के मुताबिक प्लेनेट कंजंक्शन का मतलब होता है दो ग्रहों का एक-दूसरे के बहुत करीब दिखाई देना। ये घटना तब दिखती है जब ये ग्रह पृथ्वी से देखने पर एक ही रेखा में आ जाते हैं। जब ग्रहों का कंजंक्शन होता है, तब वो आकाश में पास-पास दिखते हैं, लेकिन वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर होते हैं, सिर्फ पृथ्वी से एक-दूसरे के नजदीक दिखते हैं। आठवीं खगोलीय घटना… नौवीं घटना… दसवीं घटना… ग्याहरवीं घटना… बारहवीं घटना… ग्राफिक्स – अंकित पाठक