सोमवार को भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हुडा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निगम कमिशनर से मिला। इस दौरान जिला प्रधान संजीव यादव, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री योगेश शर्मा और यूनियन के कर्मचारी नेताओं ने हुडा विभाग से नगर निगम में डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों का वेतन समय पर देने, कर्मचारियों को एलटीसी, एसीपी, शिक्षा भत्ता और दूसरी सुविधाओं का लाभ तुरंत दिए जाने की मांग की। हुड्डा कर्मचारी संघ की मांग पर नगर निगम कमिश्नर ने जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।