हार्दिक पंड्या से सेपरेशन अनाउंस करने के बाद नताशा स्टेंकोविक इन दिनों सर्बिया में हैं। 30 जुलाई को उन्होंने बेटे अगस्त्य का जन्मदिन हार्दिक के बिना सेलिब्रेट किया। इस मौके पर नताशा ने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। उन्होंने अगस्त्य की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक नोट भी लिखा। नताशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे बूबा, तुम मेरी जिंदगी में प्यार, खुशी और शांति लेकर आते हो। मेरे बेटे, तुम मेरे लिए आशीर्वाद की तरह हो, तुम बेहद प्यारे और दयालु हो। मैं दुनिया को कभी तुम्हें बदलने नहीं दूंगी। मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगी। आई लव यू।’ वहीं, अगस्त्य का बर्थ डे सेलिब्रेट करने हार्दिक सर्बिया तो नहीं पहुंचे मगर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। हार्दिक ने अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘तुम हर दिन मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो। मेरे पार्टनर इन क्राइम को हैप्पी बर्थडे। मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।’ अलग होकर बेटे की को-पेरेंटिंग करेंगे हार्दिक-नताशा हार्दिक ने नताशा से तलाक की पुष्टि करते हुए 18 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें लिखा था- ‘4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है।’ हार्दिक ने आगे लिखा, ‘यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए हर लम्हे का आनंद लिया, एक-दूसरे की रिस्पेक्ट की और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी दें।’ 2020 में हुई थी हार्दिक-नताशा की शादी हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। नताशा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से फेम मिला था। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं हैं।