नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी:5 साल बाद फिर गूंजेगे गुरू की ठहाके; अर्चना के साथ कुर्सी पर बैठे दिखेंगे

कॉमेडी शो के दीवानों के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल के लंबे अंतराल के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापसी कर रहे हैं। शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। जिसमें कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी एक साथ दिखेगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज़… हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, क्योंकि लौट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह! देखिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीज़न, 21 जून से हर शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।” नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके अपनी वापसी की पुष्टि की थी। वीडियो में उन्होंने लिखा है “द होम रन” और कैप्शन में “सिद्धू जी इज बैक” का संदेश दिया था। 2019 में छोड़ा था शो नवजोत सिंह सिद्धू ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद उत्पन्न विवाद के कारण कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह ने ली थी, जो अब तक शो का हिस्सा रही हैं। दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। जिसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सांझा हो गई। विरोध के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। अर्चना पूरण सिंह के साथ नया ट्विस्ट इस बार शो में एक दिलचस्प ट्विस्ट होने वाला है। नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरण सिंह दोनों को शो में एक साथ देखा जाएगा। सिद्धू ने पहले भी कहा था कि वे तभी वापस आएंगे जब अर्चना उनके साथ बैठी होंगी। वहीं, कपिल ने भी वीडियो में कहा कि अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि भाजी आपको बोलने नहीं देंगे। वहीं, सिद्धू ने भी अपनी शर्तों को साफ करते हुए कहा था, “मैं तब वापस आऊंगा जब वह (अर्चना) मेरे बगल में बैठी होंगी।” अब यह शर्त पूरी होती दिख रही है। नवजोत सिंह सिद्धू का क्रिकेट से राजनीति तक का सफर नवजोत सिंह सिद्धू 1983 से 1999 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री और टीवी शो में भाग लिया, जिससे उन्हें “सिक्सर सिद्धू” और “शेरी पाजी” जैसे उपनाम मिले। 2004 में उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया: कांग्रेस में शामिल होना