बराती खेड़ा, गहरु – लखनऊ
नव युग निर्माण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 नवम्बर 2024 को प्रखर समाज सेवी स्व.श्री बराती लाल लोधी जी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह लोधी (पूर्व पार्षद सरोजनीनगर) के संयोजन में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरोजनी नगर के विधायक श्री राजेश्वर सिंह एवं स्व. बरातीलाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती लल्ली देवी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यह प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत एक विशाल भंडारा, सन्त कबीर के भजन और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम 9 बजे सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक सम्पन्न हुए।

भजन संगीत पार्टी उन्नाव के भजन सम्राट मुन्नालाल शास्त्री द्वारा भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया।

इस सम्मान समारोह के अंतर्गत करीब 250 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही गरीब असहाय लोगों को कम्बल भी वितरित किये गए। विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा 95% के ऊपर अंक प्राप्त करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किया। दर्जनों की संख्या में आये कबीरपंथी सन्तो को एवं लखनऊ के दजनों की सख्यां में उपस्थित पत्रकारों भी सम्मानित किया गया। शाम 6 बजे के बाद हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश से महान कवियो ने हास्य रस, वीर रस, गजल, कविताओं, दोहे,छन्दों,मुक्तक आदि विधाओं में काव्य-पाठ कर श्रोताओं को सराबोर कर दिया।प्रमुख रूप से कवि अजय प्रधान बाराबंकी, नीरज पांडेय रायबरेली, कवि एवं मिडिया प्रभारी राम लखन वर्मा रायबरेली, कृष्ण कुमार मौर्य “सरल” लखनऊ, अयोध्या प्रसाद लोधी “सुमन” एवं शिवपाल सिंह लोधी उन्नाव, डॉ संगीता पाल गुजरात,डॉ ओम शर्मा बाराबंकी, अशोक अग्निपथी एवं सतीश पाखण्डी लखनऊ, शिवकुमार व्यास बाराबंकी एवं सूर्यकांत अंगारा उन्नाव ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एटा प्रजापाल वर्मा, कृष्णकुमार लोधी, विनोद सिंह लोधी, आयोजक राजेन्द्र सिंह लोधी के सुपुत्र रत्नेश सिंह, श्रीमती रेनू गुप्ता, हरि लोधी, राम कुमार वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष आलमबाग, राकेश रंजन मिश्रा, राकेश सिंह, राकेश वर्मा, सुनीता रावत ब्लाक प्रमुख सरोजनी नगर सहित गणमान्य अतिथि के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।