महाराष्ट्र के नागपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम से रजिस्टर्ड ऑडी कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना सोमवार (9 सितंबर) रात करीब 12:30 बजे की है। हादसे में एक बाइक और दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार सवार यात्री घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑडी ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर दो अन्य कारों से टकरा गई। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, इसमें भाजपा नेता के बेटे का नाम नहीं है। पुलिस का कहना है कि संकेत बावनकुले घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि कार अर्जुन हाओरे चला रहा था। वह संकेत का दोस्त और पेशे से इंजीनियर है। बिजनेसमैन रोनित चिंतामवार उसके बगल में बैठा था। दोनों एक बीयर बार से लौट रहे थे। दोनों के ब्लड सैंपल अल्कोहल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। कांग्रेस का आरोप- भाजपा नेता का बेटा नशे की हालत में था विपक्ष का आरोप है कि कार भाजपा नेता का बेटा चला रहा था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने X पर घटना का CCTV फुटेज शेयर करते हुए लिखा, ‘नागपुर में भाजपा के एक सीनियर नेता के बेटे ने आधी रात को नशे की हालत में चार-पांच कारों को टक्कर मार दी, जिसके बाद पूरा होम डिपार्टमेंट उस लड़के को बचाने और छुपाने में लग गया। क्या कानून व्यवस्था सिर्फ आम जनता को प्रताड़ित करने के लिए है? संजय राउत बोले- ऑडी का नंबर प्लेट हटा दिया गया था
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार (10 सितंबर) को कहा, ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बेटा नशे में था। हैरानी की बात यह है कि FIR में उसका नाम नहीं है। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी। नागपुर के रहने वाले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अगर होम डिपार्टमेंट सही तरीके से नहीं चला पा रहे हैं, तो वे इस पद के लिए योग्य नहीं हैं।’ भाजपा चीफ बोले- गलत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने भी माना है कि गाड़ी उनके बेटे का नाम पर रजिस्टर्ड है। बावनकुले ने मंगलवार (10 सितंबर) को कहा, ‘गाड़ी चाहे मेरे बेटे के नाम पर हो या किसी अपराधी के नाम पर, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’ बावनकुले ने एक दिन पहले सोमवार को कहा, ‘कार मेरे बेटे के नाम पर है। पुलिस को हादसे की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। न्याय किसी के लिए भी अलग-अलग नहीं है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे कोई राजनीति से संबंध ही क्यों न रखता हो, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।’ महाराष्ट्र में इस साल हाई प्रोफाइल एक्सीडेंट के 3 बड़े मामले 18 मई: पुणे में बिल्डर के नाबालिग बेटे ने बाइक को टक्कर मारी, दो इंजीनियर्स की मौत पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात 17 साल 8 महीने के नाबालिग आरोपी ने बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 2.5 करोड़ की लग्जरी पोर्श कार चला रहा था। आरोपी शहर के नामी बिल्डर का बेटा है। जुवेनाइल बोर्ड ने 22 मई को नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा था। हालांकि, 25 जून को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी। पूरी खबर पढ़ें… 22 जून: NCP विधायक के भतीजे ने फॉर्च्यूनर से बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत पुणे में 22 जून की देर रात NCP विधायक (अजित पवार गुट) दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर एकलाहारे इलाके में हुआ। आरोपी गलत दिशा में फॉर्च्यूनर कार चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया। NCP विधायक दिलीप मोहिते ने बताया कि उनका भतीजा नशे में नहीं था। वह मौके से भागा भी नहीं था। पूरी खबर पढ़ें… 7 जुलाई: मुंबई में शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से दंपती को टक्कर मारी, एक की मौत मुंबई के वर्ली में 7 जुलाई को एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। आरोपी ने मौके से भागने के दौरान 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के दो दिन बाद, करीब 60 घंटे बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…