नाना पटोले बोले- 72 से ज्यादा ऑफिसर हनीट्रैप में फंसे:पेन ड्राइव में सारे सबूत, सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो पब्लिक करेंगे

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में सामने आए हनीट्रैप कांड में राज्य के मंत्री, सीनियर IAS और IPS ऑफिसर शामिल हैं। सरकार जो आंकड़ा बता रही है, वह 72 पर नहीं रुकता। असल में यह कहीं ज्यादा है। पटोले ने कहा- मेरे पास पेन ड्राइव में सारे सबूत हैं। हम किसी का निजी चरित्र हनन नहीं करना चाहते, इसी वजह से अब तक इसे पब्लिक नहीं किया है। सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो विपक्ष इसे जनता के सामने लाने को मजबूर होगा। इससे पहले इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बुधवार को दावा किया गया था कि महाराष्ट्र के कई सीनियर अधिकारियों ने एक महिला पर हनीट्रैप में फंसाकर वसूली का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में ठाणे के दो सीनियर पुलिस अफसरों ने शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी देकर उनसे 40-40 लाख रुपए की मांग की थी। विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट
मामले में सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर विपक्षी दलों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बुधवार को मामले की जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार से मामले में कार्रवाई करके सदन को जवाब देने के लिए कहा था। पटोले ने गुरुवार को दोबारा यह मामला उठाया। इस पर स्पीकर ने शुक्रवार को सत्र खत्म होने से पहले कार्रवाई करके सदन को जानकारी देने के लिए कहा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील विषय पर ढीलापन दिखा रही है। इसके चलते विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। अब समझिए कि पूरा मामला क्या है… ——————————————————- महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… MNS कार्यकर्ताओं ने मुंबई में दुकानदार से मारपीट की, इलाके में घुमाया, माफी मंगवाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने 16 जुलाई को मुंबई में एक दुकानदार के साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने सोशल मीडिया पर मराठी लोगों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पूरी खबर पढ़ें…