निफ्टी ने 24,404 का ऑल टाइम हाई बनाया:इसमें 50 अंक से ज्यादा की तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,250 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो, स्टील और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी है। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज कारोबार 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। कुछ टेक्निकल ग्लिच के कारण MCX पर कमोडिटी कारोबार सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। MCX देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 36 अंक की गिरावट के साथ 79,960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की गिरावट रही। ये 24,320 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी देखने को मिली थी।