निफ्टी ने आज यानी 15 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 24,635 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और 84 अंक चढ़कर 24,586 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में भी 145 अंक की बढ़त रही। ये 80,664 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार सनस्टार लिमिटेड का IPO 19 जुलाई को ओपन होगा
सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 19 जुलाई को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार (12 जुलाई) शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 80,893 और निफ्टी ने 24,592 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में बाजार रिकॉर्ड हाई से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 80,519 और निफ्टी 186 अंक चढ़कर 24,502 के स्तर पर बंद हुआ था।