RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘ अच्छा है यात्रा पर जा रहे हैं। नयन सेंकने जा रहे हैं।’ वहीं 2025 में 225 सीटें जीतने के नीतीश कुमार के दावे पर पूर्व सीएम ने कहा कि ‘पहले आंखें सेंक लें अपनी। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।’ साथ ही इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कहा है कि ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए।’ इधर लालू यादव के बयान पर जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि ‘आधी आबादी के बारे में इतनी घटिया सोच। इंडी गठबंधन के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। हमें गर्व है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर। आज उनके ऐतिहासिक फैसलों के कारण बिहार महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है।’ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा- बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग लालू जी ने किया है, ये बड़ा ही चिंता का विषय है। पहले तो हम लोग ये समझते थे कि वो शारीरिक रूप से बीमार हैं। अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उनको इलाज की जरूरत है। लालू यादव स्वार्थी हैं- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘लालू प्रसाद यादव शुरू से ही स्वार्थी रहे हैं।’ इंडी गठबंधन के नेतृत्व पर कहा- ‘ममता बनर्जी कौन हैं? जो पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव महिला का अपमान कर रहे हैं। वह क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, हमलोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।’ JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ‘लालू जी कांग्रेस को अपनी आंख दिखाइए। नीतीश कुमार पर आंख दिखाने की हिम्मत आपने कैसे कर दी। सच तो यह है कि जब आप जेल में थे तो होटवार जेल में आपका शरीर कैद था और बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई थी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने कहा कि लालू यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश ना किया जाए। लालू यादव बड़े नेता हैं। जिनकी 7 बेटियां उनका ऐसा बयान निंदनीय- अशोक चौधरी बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव जैसे व्यक्ति के द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना, बिहार की अस्मिता पर प्रहार है। इससे पता चलता है कि नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में कितनी चाहत और नफरत है। ‘
‘ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि कभी हमने साथ काम किया है। ये लाठी पिलावन-लाठी घुरावन रैली के लोग हैं। चरवाहा विद्यालय के लोग, स्कॉर्पियो पर 5 राइफल लेकर घूमने वाले लोग हैं। इस राज्य में डॉक्टर-इंजीनियर के अपहरण उद्योग की नींव रखने वाले लोग हैं। महिलाओं के बारे में क्या जानेंगे।’ ममता बनर्जी के नेतृत्व का तेजस्वी भी कर चुके समर्थन वहीं ममता बनर्जी को इंडी गठबंधन का नेतृत्व देने को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि ‘भ्रष्टाचारियों की जमात का चेहरा बदल ले तो कोई अंतर नहीं पड़ता। देश को खोखला और बर्बाद करने वाला यह परिवारवादी, वंशवादी, भ्रष्टाचारी कभी राष्ट्र के हित नहीं कर सकता।’ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था- ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल लेवल पर ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है। हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे। इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर हो रही बयानबाजी पर दिलीप जायसवाल ने कहा है ‘इन लोगों में बहुत दिन से खिचड़ी पक रही थी। राहुल गांधी के नेतृत्व को इन लोगों ने नकार दिया है। इन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ नाव पर बैठने से, डूबने से, अच्छा है कोई एक नया दल बनाओ, नया गुट बनाओ।’ अब जानिए, ममता बनर्जी ने क्या कहा था पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’ इंडी गठबंधन एकजुट है- कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने ममता को नेतृत्व देने पर कहा- ‘हमारे गठबंधन में तमाम बातें आती रहती हैं। हमारे दल से जुड़़े लोगों की लोकतंत्र में आस्था है। नेतृत्व की बात होती है। ये बात बीजेपी में होकर दिखाए। ये संभव ही नहीं है। हमारी पार्टी पूरी तरीके से एकजुट हैं। हमारे घटक दल एकजुट हैं। नेतृत्व की कोई बात ही नहीं है। नेतृत्व तो राष्ट्रीय स्तर पर हो ही रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। ममता बनर्जी ने जो बातें कही है, निश्चित तौर पर नेशनल लेवल पर चर्चा तो होगी ही।’ —————————————-
INDIA ब्लॉक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं-INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिला तो लीड करूंगी:सपा और शिवसेना-UBT ने समर्थन किया; भाजपा बोली- विपक्ष को राहुल पर भरोसा नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें