नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. बांग्लादेश में एक्टर शान्तो और उनके पिता की हत्या, हसीना की पार्टी के 20 लोगों को मारा गया
शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां उनकी पार्टी से जुड़े लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। मंगलवार को हसीना की पार्टी अवामी लीग के 20 लोगों को मार डाला गया। इसमें एक्टर शान्तो खान और उनके पिता सलीम खान भी शामिल हैं। सलीम अवामी लीग पार्टी से जुड़े हुए थे। उधर हसीना सरकार में रहे कई मंत्रियों ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 2. ओलिंपिक में आज भारत की नजरें 4 गोल्ड पर, विनेश फाइनल में दांव लगाएंगी
पेरिस ओलिंपिक में बुधवार को भारत की नजरें 4 गोल्ड पर होंगी। आज 5 भारतीय खिलाड़ी फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगे। रेसलर विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला विमेंस 50 kg वेट कैटेगरी में अमेरिका की पहलवान सारा एन हिल्डरब्रांट से होगा। दूसरी ओर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू विमेंस 49 kg वेट कैटेगरी, मिडिल डिस्टेंस रनर अविनाश साबले 3000 मीटर बाधा दौड़ और लंबी दूरी की धावक प्रियंका-सूरज की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले के मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।
पढ़ें पूरी खबर… 3. ओलिंपिक में डबल मेडलिस्ट मनु भाकर भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ
डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर आज भारत लौट आई हैं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए दो मेडल जीते। मनु का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। यहां से वे खेल मंत्रालय जाएंगी। मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे। वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 4. राजस्थान में बाढ़, घरों में 5 फीट पानी, बिहार में 3 नदियां उफान पर; 10 राज्यों में अलर्ट
राजस्थान के जैसलमेर, पाली और जोधपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। जैसलमेर के मोहनगढ़ में 10 इंच, पोकरण में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। पाली में बाढ़ के चलते 52 से ज्यादा कॉलोनियां पानी में डूब गईं। यहां 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। आज 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 5. संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन, सरकार वक्फ एक्ट में 40 संशोधन वाला बिल ला सकती है
संसद के मानसून सत्र का बुधवार (7 अगस्त) को 13वां दिन है। केंद्र सरकार आज मौजूदा वक्फ एक्ट में करीब 40 संशोधन के लिए बिल ला सकती है। अभी वक्फ के पास किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित करने की शक्ति है। नए बिल में इस पर रोक लगाई जा सकती है। सत्र के 12वें दिन बांग्लादेश के ताजा हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। वहां के हालात पर भारत सरकार की नजर है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. सुप्रीम कोर्ट में आज PMLA के 2 नियमों पर पुनर्विचार, 2022 के फैसले का रिव्यू होगा
सुप्रीम कोर्ट आज प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) पर 2022 में दिए गए अपने फैसले के खिलाफ दायर रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई करेगी। इनमें ECIR (ED की तरफ से दर्ज FIR) की रिपोर्ट आरोपी को न देने के प्रावधान और खुद को निर्दोष साबित करने का जिम्मा आरोपी पर होने के प्रावधान का रिव्यू शामिल है। 24 अगस्त 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के समर्थन में हैं, लेकिन हमें लगता है कि कुछ मुद्दों पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- सीट बंटवारे पर MVA की मीटिंग आज, CM चेहरे पर भी चर्चा होगी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) की आज बैठक होगी। इसमें सीट शेयरिंग, चुनाव की रणनीति और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में शिवसेना (UBT), कांग्रेस, NCP शरदचंद्र पवार तीनों प्रमुख पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इससे पहले 4 अगस्त को मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक हुई थी। अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT), कांग्रेस और NCP (SP) महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. CJI की फटकार- एक दिन यहां बैठिए, जान बचाकर भागेंगे, वकील ने जल्द तारीख मांगी थी
शिवसेना (शिंदे गुट) विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिका के लिए बार-बार तारीख मांगने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को वकील से कहा- एक दिन यहां बैठकर देखिए। आप अपनी जान बचाने के लिए भागेंगे। NCP (SP) और शिवसेना (उद्धव गुट) की दो अलग-अलग याचिकाओं के लिए तारीखें तय करते समय चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी की। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किया था। इसके खिलाफ शिवसेना (उद्धव गुट) ने याचिका लगाई है।
पढ़ें पूरी खबर… 9. लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, डेढ़ महीने में तीसरी बार तबीयत बिगड़ी
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल लाया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले 26 जून और 3 जुलाई को भी आडवाणी की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि, उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी मिल गई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 10. सेंसेक्स में 1000 अंक की तेजी रही, ये 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी बढ़ा
शेयर बाजार में आज यानी 6 अगस्त को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 1000 अंक की तेजी के साथ शेयर मार्केट खुला। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, यह 24,300 स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और सिर्फ 1 में गिरावट है। आज ऑटो, मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। आज निफ्टी ऑटो में 1.67% की तेजी है। वहीं आईटी इंडेक्स 1.61% और मेटल में 1.68% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…