नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों-सेना के बीच 2 बार गोलीबारी, कल 5 जवान शहीद हुए थे
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के डेसा इलाके में 16 जुलाई को देर रात 2 बार आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। यहां 15 जुलाई को सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भाग निकले। इसमें कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हुए थे। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। कुल 5 लोगों की जान गई।
पढ़ें पूरी खबर… 2. UP के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर: वाराणसी में महादेव मंदिर डूबा
नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां तीन नदियां राप्ती, बूढ़ी और क्यूनो खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में बारिश से हुए हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है। उधर कर्नाटक में लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. ओमान के पास तेल टैंकर समुद्र में पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू लापता
ओमान के पास एक तेल टैंकर समुद्र में पलट गया है। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई क्रू मेंबर्स सवार थे। समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा रिपोर्ट- ट्रेन 15 की स्पीड से चलानी थी, ड्राइवरों को पता ही नहीं था
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 17 जून को कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर मामले की जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दिन वहां से गुजरने वाले अधिकतर लोको पायलट्स को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि खराब सिग्नल हो तो ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलानी है। दार्जिलिंग में 17 जून को हुए हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट समेत 10 लोगों की मौत हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 5. ममता के खिलाफ मानहानि केस, कोर्ट बोला- बोलने की आजादी की आड़ में अपमान नहीं
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तीन अन्य लोगों पर गवर्नर सीवी आनंद बोस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार मनमाना नहीं है। बोलने की आजादी की आड़ में अपमानजनक बयान देकर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं कर सकते। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। गवर्नर आनंद बोस ने 28 जून को ममता समेत 4 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था।
पढ़ें पूरी खबर… 6. केंद्र ने नीति आयोग की नई टीम बनाई: शाह-राजनाथ सहित 15 केंद्रीय मंत्री सदस्य
केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का ऐलान किया। इसमें चार पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के 15 केंद्रीय मंत्रियों को पदेन सदस्य या विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मंगलवार की देर रात इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोग के अध्यक्ष और इकोनॉमिस्ट सुमन के बेरी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए।
पढ़ें पूरी खबर… 7. 3 साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र में हत्या: जानवर को खिलाया, पूरे शरीर को नोंचा गया
मेरठ में 3 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या में नया खुलासा हुआ है। डॉक्टरों का मानना कि शरीर को नोंचा गया है। ऐसे में तंत्र-मंत्र में किसी जानवर को खिलाकर बच्ची की हत्या कराने की बात सामने आ रही है। कान के नीचे, एड़ी-हाथ, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। सिर की खाल भी गायब थी, जांघ भी नोंची थी। प्राइवेट पार्ट भी खून से लथपथ था। कपड़े के चीथड़े हुए थे। बच्ची 15 जुलाई को गायब हुई थी। जंगल में उसकी डेडबॉडी मिली थी।
पढ़ें पूरी खबर… 8. श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक-सूर्या कप्तानी की रेस में, आज टीम इंडिया का ऐलान संभव
श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन को लेकर आज सेलेक्शन कमेटी की बैठक हो सकती है। टीम इंडिया को 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलना है। 27 जुलाई को टी-20 मुकाबले के साथ दौरा शुरू होगा। रोहित की जगह सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के कप्तान की रेस में हैं। रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनके साथ ही विराट और जडेजा भी टी-20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 9. ट्रम्प के पार्टी प्रोग्राम के बाहर AK-47 के साथ युवक गिरफ्तार, चाकू लेकर पहुंचा शख्स भी मारा गया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 13 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। उन पर फिर से हमले का खतरा है। सोमवार को मिलवॉकी शहर में उनकी रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन के बाहर पुलिस ने 21 साल के एक युवक को AK-47 के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 43 साल का सैमुएल शार्प दोनों हाथ में चाकू लिए नजर आया। उसने एक व्यक्ति पर हमला भी किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सैमुएल की मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर… 10. पेरिस तीन ओलिंपिक कराने वाला दूसरा शहर, 90 लाख टिकट बिके; 9 दिन बाकी
पेरिस ओलिंपिक 2024 को शुरू होने में 9 दिन बाकी हैं। 26 जुलाई से जब पेरिस में खेलों का महाकुंभ शुरू होगा, तो यह तीन ओलिंपिक की मेजबानी करने वाला लंदन के बाद दूसरा शहर बन जाएगा। पेरिस में इससे पहले ओलिंपिक साल 1900 और 1924 में हुए थे जबकि लंदन ने 1908, 1948, 2012 में मेजबानी की थी। पेरिस में 100 साल बाद समर गेम्स हो रहे हैं। 17 दिन के इवेंट के लिए आयोजकों ने 1 करोड़ टिकट निकाले, जिसमें से 90 लाख टिकट बिक चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…