नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. वायनाड लैंडस्लाइड- 341 शवों का पोस्टमार्टम हुआ, 134 शवों के टुकड़े मिले
वायनाड लैंडस्लाइड के पांचवे दिन प्रशासन ने माना कि राहत और बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहा। 341 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, इनमें से 146 की पहचान हो चुकी है। 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर… 2. केंद्र ने BSF चीफ नितिन अग्रवाल को हटाया, कार्यकाल पूरा न करने वाले पहले DG
केंद्र सरकार ने शुक्रवार देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के चीफ डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल और डिप्टी स्पेशल डायरेक्टर जनरल योगेश बहादुर (वाईबी) खुरानिया को पद से हटा दिया है। नितिन अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के IPS ऑफिसर हैं। वे BSF के पहले डीजी होंगे, जिन्हें कार्यकाल के बीच में ही हटाया गया है। उनका कार्यकाल 2026 में पूरा होना था।
पढ़ें पूरी खबर… 3. पेरिस ओलिंपिक- आज लगातार तीसरे मेडल पर मनु का निशाना, दो ब्रॉन्ज जीत चुकीं
पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकीं स्टार शूटर मनु भाकर आज तीसरा मेडल जीतने के लिए निशाना साधेंगी। वे आज दोपहर एक बजे से 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी। 22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। यदि मनु आज मेडल जीत लेती हैं, तो एक ओलिंपिक गेम्स में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। पेरिस ओलिंपिक के 8वें दिन मनु के अलावा, अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 4. हिमाचल में फिर बादल फटा, दो दिन में 8 मौतें, 46 लापता; MP-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (2 अगस्त) को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में बाढ़ आने से एक महिला की मौत हो गई। इससे पहले हिमाचल में 1 अगस्त को 5 जगह बादल फटने से भारी तबाही आई थी। इसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. PM मोदी ने 32वें ICAE को संबोधित किया, कृषि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट (ICAE) के 32वें एडिशन का इनॉगरेशन किया। इसका आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (NASC) परिसर में किया गया। इस मौके पर PM ने वहां पहुंचे लोगों को संबोधित किया। यह कॉन्फ्रेंस दुनियाभर में खेती और उससे जुड़ी समस्याओं और उसके समाधान खोजने के लिए हर तीन साल में की जाती है। भारत में यह 65 साल के बाद की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. तमिलनाडु के मंत्री बोले- राम के वजूद का सबूत नहीं, राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं होता
तमिलनाडु के परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर ने शुक्रवार को भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम के अस्तित्व को साबित करने के लिए कोई पुरातात्विक सबूत या ऐतिहासिक रिकॉर्ड हमारे सामने नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के इतिहास का पता लगाने के लिए हमारे पास कोई सबूत नहीं है। अगर राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं हो सकता था, अगर उनका जन्म हुआ तो वे भगवान नहीं हो सकते थे।
पढ़ें पूरी खबर… 7. कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार, यह चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। 1 अगस्त से शुरू हुए चुनाव में 28 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी के 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। कमला अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। उन्होंने कहा, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट चुने गए; इसी हफ्ते शुरू होगी ट्रेनिंग
भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनॉट चुन लिया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन के मुख्य अंतरिक्ष यात्री होंगे। कैप्टन प्रशांत नायर को भी इस मिशन के लिए चुना गया है। वे बैकअप के तौर पर इसका हिस्सा होंगे। शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) कब जाएंगे, इसकी जानकारी नहीं है। दोनों की इसी हफ्ते में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर… 9. ताजमहल में 2 युवकों ने जल चढ़ाया, बोतल में पानी लेकर पहुंचे, दावा- ये तेजोमहालय शिव मंदिर है
ताजमहल में मुख्य मकबरे में तहखाने के करीब और दीवार पर दो युवकों ने शनिवार को जल चढ़ाया। ओम का स्टीकर भी चिपकाया। दावा किया जा रहा है कि वे बोतल में गंगाजल लेकर गए थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। जिसमें वे कहते हैं कि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। हर-हर महादेव। CISF ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। ये दोनों युवक अखिल भारत हिंदूमहासभा के कार्यकर्ता हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि ये तेजोमहालय शिव मंदिर है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनीं सना मकबूल, ट्रॉफी और 25 लाख रुपए जीते
मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर बन गई हैं। शुक्रवार 2 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में सना ने रैपर नैजी को हराया। विनर के तौर पर सना को ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिले। रैपर नेजी फर्स्ट और रणवीर शौरी इस सीजन के सेकेंड रनरअप रहे। वहीं टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कृतिका मलिक और साई केतन राव पहले ही बाहर हो गए थे।
पढ़ें पूरी खबर…