प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल आज पंचतत्त्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्याम बेनेगल को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे थे। बता दें, श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया था। नसीरुद्दीन शाह से लेकर बोमन ईरानी जैसे तमाम फिल्मी सितारे नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। श्याम बेनेगल के निधन पर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि… शेखर कपूर: श्याम बेनेगल ने सिनेमा में नई लहर लाए थे। उन्हें हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अंकुर, मंथन जैसी अनगिनत फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदली। उन्होंने शबामा आजमी और स्मिता पाटिल जैसे महान कलाकारों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक। सुधीर मिश्रा: अगर श्याम बेनेगल ने किसी एक चीज को सबसे बेहतर तरीके से अभिव्यक्त किया है, तो वह है साधारण चेहरे और साधारण जीवन की कविता! इला अरुण: ‘अपने गुरु श्याम बेनेगल के निधन से मैं स्तब्ध और टूट गई हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया है।’ —————————————————— इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- श्याम बेनेगल नहीं रहे- किसानों से चंदा लेकर बनाई मंथन:PM मोदी और शेख हसीना के कहने पर आखिरी फिल्म डायरेक्ट की 8 नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले श्याम बेनेगल को मंथन, मंडी, आरोहन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो न केवल पैरेलल सिनेमा के जनक कहलाए, बल्कि उनकी बनाई फिल्म मंथन, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी। हालांकि, ये बात कम लोग ही जानते हैं कि ये फिल्म 5 लाख किसानों से 2-2 रुपया चंदा लेकर बनाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोग गांव-गांव से ट्रकों में भरकर शहर पहुंचते थे। पूरी खबर पढ़िए… फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन:90 की उम्र में अंतिम सांस ली; पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी, 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे आखिरी सांस ली। पूरी खबर पढ़ें..