पंजाब में AAP विधायक का इस्तीफा:अनमोल मान ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को लिखा- दिल भारी, पर मैंने सियासत छोड़ने का फैसला लिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने X पर लिखा- ‘मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।’ अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में AAP ने उन्हें मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। हालांकि, फेरबदल के बाद उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई थी। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं। 2020 में जॉइन की थी आम आदमी पार्टी
अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोट से हराकर MLA बनीं। वह आम आदमी पार्टी के उन सबसे युवा विधायकों में शामिल थीं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में जीते। अनमोल गगन मान ने पंजाब में AAP का कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…