क्या आपने 4000 साल पुरानी रेसिपी के बारे में कभी पढ़ा है या बनाने की कोशिश है। ज्यादातर का जवाब होगा, नहीं। लेकिन ब्रिटेन के रहने बिल सूथरलैंड ने लॉकडाउन के दौरान मेसोपोटामिया के 4 हजार साल पुराने व्यंजन बेबीलोनियन और असीरियन बनाए। पत्थर पर लिखी रेसिपी को ट्रांसलेट किया गया और तैयार डिशेज की फोटोज ट्विटर पर शेयर कीं।
लॉकडाउन में डिशेज में सबसे ज्यादा प्रयोग हुए
ट्विटर यूजर बिल सूथरलैंड ने ट्वीट किया, लॉकडाउन के दौरा 1730 ईसा पूर्व के दुनिया के सबसे पुराने व्यंजन को बनाने की कोशिश की। ये मेसोपोटामिया की डिशेज बेबीलोनियन और असीरियन हैं। मेसोपोटामिया फिलहाल इराक में हैं और इसमें सीरिया और तुर्की के हिस्से भी शामिल हैं। बिल ने डिशेज से जुड़ चार ट्वीट किए। दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिशेज में काफी तरह के प्रयोग किए। कोरोनाकाल कायह ऐसा पहला मामला है, जब इतनी पुरानी विधि से कोई व्यंजन तैयार किया गया है।

5 रेसिपी तैयार कीं, 3 की फोटोशेयर कीं
बिल ने 5रेसिपी तुहू, मेमने का मुरब्बा, पेसरुटम,बेबीलोनियन और असीरियन तैयार किया। बिल ने ट्वीट किया, मेमने का मुरब्बा सबसेलजीज था। इसके अलावा जौं का केक मेरी बेटी ने तैयार किया। तुहू डिश को तैयार करने में काफी वक्त लगा। इसेऔर ज्यादापकाना करना चाहिए था।
####