पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, स्टूडेंट और एक वकील शामिल है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर देशभर में कई राज्यों में गिरफ्तारियां की गई। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल है। सबसे अधिक 14 गिरफ्तारी असम से की गई है। विधायक की विवादित टिप्पणी, राजद्रोह का केस दर्ज पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर पहली गिरफ्तारी 24 अप्रैल को असम के एक विधायक की हुई। गिरफ्तार विधायक अमीनुल इस्लाम असम की विपक्षी पार्टी AIUDF से हैं। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले और 22 अप्रैल के पहलगाम हमले को ‘सरकार की साजिश’ बताया था। उन पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ और 25 अप्रैल को उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पहलगाम हमले पर विवादित टिप्पणी के लिए 3 राज्यों से गिरफ्तारी विवादित वीडियो शेयर करने पर MP में चौथी गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के भोपाल में 25 अप्रैल को एक कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर नसीम बानो ने व्हाट्सएप पर पहलगाम हमले को लेकर विवादित वीडियो शेयर किया। इसपर पुलिस ने लेक्चरर को हिरासत में लिया। छात्र संगठन ABVP ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि लेक्चरर ने दावा किया कि वह वीडियो उसने नहीं बनाया था। गलती से वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लग गया था। इससे पहले राज्य में ऐसे मामलों में 3 गिरफ्तारी हो चुकी है। असम के पत्रकार-स्टूडेंट और त्रिपुरा से 2 रिटायर्ड शिक्षक गिरफ्तार विवादित टिप्पणी मामले में 25 अप्रैल को असम से 6 गिरफ्तारियां हुई। इनमें एक पत्रकार, छात्र और एक वकील शामिल था। इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर सरकार और देश विरोधी टिप्पणियां की थी। वहीं त्रिपुरा में अब तक चार गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें दो रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल हैं। UP, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी एक-एक गिरफ्तारियां की गई हैं। असम सीएम ने कहा- जरूरत पड़ी तो NSA लगाएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, इन गिरफ्तारियों पर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाएंगे। हम सभी सोशल मीडिया पोस्ट्स की जांच कर रहे हैं, और जो भी राष्ट्रविरोधी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। भारत और पाकिस्तान में कोई समानता नहीं है। दोनों देश आपसी दुश्मन हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए। *********************** यह खबर भी पढ़ें… पहलगाम आतंकी हमले की जांच NIA करेगी, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 8 आतंकियों के घर धमाके से ढहाए केंद्र सरकार ने शनिवार को पहलगाम हमले की जांच NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) को सौंप दी। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर हमले की निंदा की। पूरी खबर पढ़ें…