पहला मैच मुंबई और चेन्नई के बीच, फाइनल पहली बार रविवार को नहीं होगा; दुबई में 24 और अबूधाबी में 20 मैच होंगे

बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल जारी कर दिया। कोरोना दौर में आईपीएल बगैर दर्शकों के यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा। पहला मैच पिछली बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल 10 नवंबर यानी मंगलवार को होगा। शेड्यूल के हिसाब से दुबई में 24 मैच, अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच होंगे।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल रविवार की बजाय वीक-डे मंगलवार को रखा गया है। टूर्नामेंट में 10 डबल हेडर यानी एक दिन में 2-2 मैच होंगे। शाम के मैच पुराने शेड्यूल से आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे से शुरू होंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल का वेन्यू बाद में घोषित किया जाएगा।

तारीख मैच कहां समय
19 सितंबर मुंबई vs चेन्नई अबू धाबी शाम 7.30 बजे
20 सितंबर दिल्ली vs पंजाब दुबई शाम 7.30 बजे
21 सितंबर हैदराबाद vs बेंगलुरु दुबई शाम 7.30 बजे
22 सितंबर राजस्थान vs चेन्नई शारजाह शाम 7.30 बजे
23 सितंबर कोलकाता vs मुंबई अबू धाबी शाम 7.30 बजे
24 सितंबर पंजाब vs बेंगलुरु दुबई शाम 7.30 बजे
25 सितंबर चेन्नई vs दिल्ली दुबई शाम 7.30 बजे
26 सितंबर कोलकाता vs हैदराबाद अबू धाबी शाम 7.30 बजे
27 सितंबर राजस्थान vs पंजाब शारजाह शाम 7.30 बजे
28 सितंबर बेंगलुरु vs मुंबई दुबई शाम 7.30 बजे
29 सितंबर दिल्ली vs हैदराबाद अबू धाबी शाम 7.30 बजे
30 सितंबर राजस्थान vs कोलकाता दुबई शाम 7.30 बजे
1 अक्टूबर पंजाब vs मुंबई अबू धाबी शाम 7.30 बजे
2 अक्टूबर चेन्नई vs हैदराबाद दुबई शाम 7.30 बजे
3 अक्टूबर बेंगलुरु vs राजस्थान अबू धाबी दोपहर 3.30 बजे
3 अक्टूबर दिल्ली vs कोलकाता शारजाह शाम 7.30 बजे
4 अक्टूबर मुंबई vs हैदराबाद शारजाह दोपहर 3.30 बजे
4 अक्टूबर पंजाब vs चेन्नई दुबई शाम 7.30 बजे
5 अक्टूबर बेंगलुरु vs दिल्ली दुबई शाम 7.30 बजे
6 अक्टूबर मुंबई vs राजस्थान अबू धाबी शाम 7.30 बजे
7 अक्टूबर कोलकाता vs चेन्नई अबू धाबी शाम 7.30 बजे
8 अक्टूबर दिल्ली vs कोलकाता दुबई शाम 7.30 बजे
9 अक्टूबर राजस्थान vs दिल्ली शारजाह शाम 7.30 बजे
10 अक्टूबर पंजाब vs कोलकाता अबू धाबी दोपहर 3.30 बजे
10 अक्टूबर चेन्नई vs बेंगलुरु दुबई शाम 7.30 बजे
11 अक्टूबर हैदराबाद vs राजस्थान दुबई दोपहर 3.30 बजे
11 अक्टूबर मुंबई vs दिल्ली अबू धाबी शाम 7.30 बजे
12 अक्टूबर बेंगलुरु vs कोलकाता शारजाह शाम 7.30 बजे
13 अक्टूबर हैदराबाद vs चेन्नई दुबई शाम 7.30 बजे
14 अक्टूबर दिल्ली vs राजस्थान दुबई शाम 7.30 बजे
15 अक्टूबर बेंगलुरु vs पंजाब शारजाह शाम 7.30 बजे
16 अक्टूबर मुंबई vs कोलकाता अबू धाबी शाम 7.30 बजे
17 अक्टूबर राजस्थान vs बेंगलुरु दुबई दोपहर 3.30 बजे
17 अक्टूबर दिल्ली vs चेन्नई शारजाह शाम 7.30 बजे
18 अक्टूबर हैदराबाद vs कोलकाता अबु धाबी दोपहर 3.30 बजे
18 अक्टूबर मुंबई vs पंजाब दुबई शाम 7.30 बजे
19 अक्टूबर चेन्नई vs राजस्थान अबू धाबी शाम 7.30 बजे
20 अक्टूबर पंजाब vs दिल्ली दुबई शाम 7.30 बजे
21 अक्टूबर कोलकाता vs बेंगलुरु अबु धाबी शाम 7.30 बजे
22 अक्टूबर राजस्थान vs हैदराबाद दुबई शाम 7.30 बजे
23 अक्टूबर चेन्नई vs मुंबई शारजाह शाम 7.30 बजे
24 अक्टूबर कोलकाता vs दिल्ली अबू धाबी दोपहर 3.30 बजे
24 अक्टूबर पंजाब vs हैदराबाद दुबई शाम 7.30 बजे
25 अक्टूबर बेंगलुरु vs चेन्नई दुबई दोपहर 3.30 बजे
25 अक्टूबर राजस्थान vs मुंबई अबू धाबी शाम 7.30 बजे
26 अक्टूबर कोलकाता vs पंजाब शारजाह शाम 7.30 बजे
27 अक्टूबर हैदराबाद vs दिल्ली दुबई शाम 7.30 बजे
28 अक्टूबर मुंबई vs बेंगलुरु अबू धाबी शाम 7.30 बजे
29 अक्टूबर चेन्नई vs कोलकाता दुबई शाम 7.30 बजे
30 अक्टूबर पंजाब vs राजस्थान अबू धाबी शाम 7.30 बजे
31 अक्टूबर दिल्ली vs मुंबई दुबई दोपहर 3.30 बजे
31 अक्टूबर बेंगलुरु vs हैदराबाद शारजाह शाम 7.30 बजे
1 नवंबर चेन्नई vs पंजाब अबू धाबी दोपहर 3.30 बजे
1 नवंबर कोलकाता vs राजस्थान दुबई शाम 7.30 बजे
2 नवंबर दिल्ली vs बेंगलुरु अबू धाबी शाम 7.30 बजे
3 नवंबर हैदराबाद vs मुंबई शारजाह शाम 7.30 बजे

अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट होंगे

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कोरोना के कारण हर एक टीम को सिर्फ 24 खिलाड़ी ही साथ ले जाने की इजाजत दी है। पहले फ्रेंचाइजी को 25 खिलाड़ी रखने की अनुमति थी। टूर्नामेंट में अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट की भी मंजूरी दी। यानी टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकलता है, तो टीम उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी टीम में शामिल कर सकेंगी।

सभी 60 मैच तीन ही स्टेडियम में खेले जाएंगे

आईपीएल के सभी 60 मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। भारत में यह मुकाबले 8 जगहों पर होते थे। सिर्फ तीन जगहों पर मैच होने की वजह से इस बार आईपीएल में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग पर नजर रखना पहले के मुकाबले आसान होगा। यह बात हाल ही में बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के हेड अजीत सिंह ने कही थी।

इस बार क्या नया

  • कोरोना के कारण टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के बायो-सिक्योर माहौल में होगा
  • आईपीएल के हर 5वें दिन खिलाड़ी और स्टाफ का कोरोना टेस्ट होगा
  • टूर्नामेंट में सभी फ्रेंचाइजी अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट ले सकेंगी
  • शाम के मैच पुराने शेड्यूल से आधा घंटा पहले यानी 7.30 और दोपहर के 3.30 बजे से होंगे
  • आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल रविवार की बजाए वीक-डे में खेला जाएगा
  • टूर्नामेंट में 10 डबल हेडर यानी एक दिन में 2-2 मैच होंगे
  • कमेंटेटर्स घर से बैठकर लाइव कमेंट्री करेंगे

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सस्पेंस

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शुरुआती मैच खेल सकेंगे या नहीं, इस बात को लेकर अब भी सस्पेंस है। लीग में ऑस्ट्रेलिया के 17 और इंग्लैंड के 13 खिलाड़ियों को हिस्सा लेना है। दरअसल, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा और आखिरी वनडे 16 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी 16 को ही या फिर अगले दिन लंदन से दुबई के लिए रवाना होंगे।

यूएई पहुंचने के बाद उन्हें कोरोना टेस्ट कराना होगा। अगर उनका टेस्ट निगेटिव आया, तभी वे 7 दिन के आइसोलेशन जोन से बाहर निकल सकेंगे। ऐसे में सभी प्लेयर दूसरे हफ्ते से आईपीएल खेल सकेंगे। जबकि फ्रेंचाइजी कह चुकी हैं कि सभी खिलाड़ी बायो-सिक्योर माहौल से ही यूएई आएंगे, ऐसे में उन्हें आइसोलेशन में रखने की जरूरत नहीं होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

IPL 2020 UAE Full Schedule Update | IPL 2020 Time Table & Match List, Today IPL Match Results, News on Indian Premier League 2020 New Schedule